रॉ अधिकारी ने रची थी पन्नू की हत्या की साजिश? भारत को लेकर अमेरिका का आया बड़ा बयान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रॉ अधिकारी ने रची थी पन्नू की हत्या की साजिश? भारत को लेकर अमेरिका का आया बड़ा बयान

मानसी शर्मा /-   भारत-कनाडा के बीच तकरार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच अमेरिका से भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत की साजिश रचने के आरोप में विकास यादव को गिरफ्तार किया था। अमेरिकी अधिकारियों ने यादव को रॉ का एजेंट करार दिया था। साथ ही भारत सरकार से इस संबंध में जानकारी मांगी थी। इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने स्पष्ट कहा था कि इस कथित साजिश में शामिल व्यक्ति अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है। भारत के इस बयान को अमेरिका ने भी मान लिया है।अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि वो भारत की जांच से संतुष्ट है।दरअसल, आरोपी विकास यादव कैबिनेट सचिवालय में काम कर चुका है। इसी विभाग के अतंरग खुफिया एजेंसी रॉ आता है।  

भारत की जांच से अमेरिका संतुष्ट

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले की जांच में भारत के सहयोग का सरहाना करते हैं। और हम भारत की जांच से संतुष्ट हैं। इस साजिश से जुड़ी जांच पर अपडेट करने के लिए हम भारत की प्रशंसा करते हैं क्योंकि हम भी उन्हें अपनी जांच पर अपडेट करते हैं। उन्होंने कहा कि जस्टिस डिपार्टमेंट के अभियोग में नामित अधिकारी अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है। इस मामले में भारत ने पहले ही अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है। भारत की ओर इस तरह की कोई साजिश रचने से मना कर दिया है।गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवालने जानकारी दी की अमेरिकी विदेश विभाग ने हमें सूचित किया है कि न्याय विभाग के अभियोग में शामिल व्यक्ति अब भारत में कार्यरत नहीं है। मैं पुष्टि करता हूं कि वह अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox