नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- काफी लंबी पूछताछ के बाद हाईप्रोफाइल रेव पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 3 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। हालांकि एनसीबी ने इस मामले 8 लोगों को हिरासत में लिया थामीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन पर ड्रग्स के सेवन के आरोप हैं और उनके फोन से मिली व्हाट्सएप चैट के जरिए कई बड़ी जानकारी सामने आई हैं। जिसके बाद हाल ही में सामने आया है कि आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को कोर्ट ने एक दिन यानी 4 अक्टूबर तक की एनसीबी कस्टडी दी। अब इस केस की सुनवाई कल दोपहर में होगी।
दरअसल, एनसीबी को मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज पर रेव पार्टी को लेकर बड़ी टिप मिली थी। जिसके बाद टीम ने पूरी तैयारी के साथ ऑपरेशन किया था, जिसमें छब्ठ की टीम पैसेंजर बनकर शामिल हुई थी। तब जाकर पता चला कि इस पार्टी में लोग अलग-अलग तरीके से ड्रग्स झुपाकर ला रहे हैं। पार्टी में रेड के दौरान छब्ठ ने 8 लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें 3 महिलाओं को भी एनसीबी ने हिरासत में लिया था जो तीनों महिलाएं दिल्ली की रहने वाली हैं। इसके बाद सभी से पूछताछ चली और बाद में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो छब्ठ ने आर्यन के व्हाट्सएप चैट की पड़लात की थी। जिसके बाद कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आईं। आर्यन पर ड्रग्स के सेवन का आरोप है। इसके अलावा इस केस से सामने आए मेमो के मुताबिक आरोपी के पास 13 ग्राम कोकेन, 5 ग्राम डक्, 21 ग्राम चरस और डक्ड। की 22 गोलियां मिली हैं। जिसकी कीमत 133,000 रुपए बताई जा रही है। इस केस में गिरफ्तार हुए लोगों के खिलाफ सेक्शन 8ब्, 20ठ, 27, 35 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।


More Stories
द्वारका जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पीओ एवं जेल बेल सेल ने अवैध शराब तस्कर को दबोचा
द्वारका जिला पुलिस की बड़ी कामयाबी: अवैध हथियार के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का कहर, 4 साल के मासूम पर जानलेवा हमला
द्वारका सेक्टर-7 में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
मुंबई मेयर पद पर सियासी घमासान, होटल पॉलिटिक्स पर संजय राउत का तीखा हमला
मौनी अमावस्या पर संगम तट पर तनाव, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रथ रोका गया