मानसी शर्मा/- हरियाणा के रेवाड़ी जिले के जैसलमेर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक थार डिवाइडर से टकरा कर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो युवको की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।
रेवाड़ी के जैसलमेर नेशनल हाईवे नंबर-11 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। नारनौल की तरफ से आ रही थार डिवाइडर को पार करके ट्रक से जा टकराई। हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में सवार दोनों युवक बुरी तरह फंस गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान राजस्थान के सेई निवासी करीब 40 वर्षीय सरजीत और चेतन के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची और जांच में जुट गई।


More Stories
उत्तराखंड: विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ 28वीं यात्रा
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
सेल्फी बनी जानलेवा: नजफगढ़ के युवक की पहाड़ी से गिरकर हालत गंभीर