नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रोहतक/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दो महिलाओं के साथ बलात्कार के दोष में 20 साल की जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिल गई। शुक्रवार को जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। हालांकि, अधिकारी ने यह बताने से मना कर दिया कि गुरमीत राम रहीम को जेल से कितने दिनों के लिए छुट्टी मिली है।
जेल अधिकारी ने कहा, हम शाम तक जानकारी साझा करेंगे। जेल के हर कैदी को पैरोल पाने का अधिकार है और राम रहीम को प्रशासन और पुलिस से फीडबैक लेने के बाद छुट्टी दी गई है। हमने पिछले साल भी उसे एक दिन की पैरोल दी थी। बता दें कि जानकारी के मुताबिक, राम रहीम ने चार दिन की पैरोल मांगी थी। कुछ दिन पहले ही गुरमीत राम रहीम को लेकर यह खबर आई थी कि उसे जेल में सांस लेने में दिक्कत हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, अस्पताल में उसने डॉक्टरों को कोरोना जांच करने से इनकार कर दिया था।


More Stories
‘रामायण’ पर दीपिका चिखलिया की प्रतिक्रिया: रणबीर कपूर की फिल्म को बताया…?
मतदान के दिन पेड छुट्टी का ऐलान: क्या मिलेगा कर्मचारियों को पूरा वेतन ?
‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’—राघव चड्ढा का बड़ा बयान
WhatsApp अपडेट: रोज सुबह आने वाले बैकअप नोटिफिकेशन का सच
आईपीएल मुकाबला: चेन्नई और पंजाब आमने-सामने
मित्राऊं CNG पंप हादसा: घायलों का अस्पताल पहुंचकर लिया गया हाल