मॉस्को/सिमरन मोरया/- रूस में व्लादिमीर पुतिन पांचवी बार राष्ट्रपति बन गये है। श्री पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की है। जीत के बाद पुतिन ने विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत पर दुःख जताते हुए इसे एक दुःखद घटना बताया। उन्होने कहा कि हालांकि वह फरवरी में आर्कटिक जेल में विपक्षी नेता की अचानक मौत से पहले एलेक्सी नवलनी से जुड़े कैदियों की अदला-बदली के लिए सहमत हो गए थे।
रविवार को चुनाव मुख्यालय से अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि चाहे कोई हमें डराने की कितनी भी कोशिश कर ले, चाहे कोई भी हमें, हमारी इच्छाशक्ति को, हमारी चेतना को दबाने की कोशिश कर ले, इतिहास में ऐसा काम आज तक कोई नहीं कर पाया है, न अब होगा और न भविष्य में होगा। रूसी संघ के केंद्रीय चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पुतिन 87.17 प्रतिशत वोट प्राप्त करके राष्ट्रपति चुनाव जीता।
अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि जहां तक नवलनी का सवाल है – हां, उनका निधन हो गया। यह एक दुखद घटना है। केवल एक शर्त थी कि हम उसके बदले में उसे वापस न आने देंगे। ऐसी चीजें होती रहती हैं। आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते, यह जीवन का हिस्सा है।

चुनावों ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया- पुतिन
रूसी जेल सेवा का हवाला देते हुए बताया कि 16 फरवरी को जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मृत्यु हो गई। रूसी जेल ने घोषणा की कि नवलनी टहलने के बाद अस्वस्थ महसूस करने लगे और जिसके बाद लगातार उनके स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई। पुतिन ने कहा कि चुनावों ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया है और रूस के लिए आगे कई काम हैं क्योंकि वह पश्चिम के साथ टकराव का अपना रास्ता जारी रखे हुए है।



More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई