नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/ – आई. सी. एम. आर. (एन. आई. एम. आर.) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के वार्षिक उत्सव पर सॉफ्टबॉल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पंकज सिंह को माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं रसायन एवं उर्वरक मंत्री भारत सरकार श्रीमान मनसुख मांडवीया ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारत सरकार एवं डॉक्टर भारती प्रवीण जनजातीय राज्य मंत्री एवं डॉ राजीव बहल सचिन डिपार्मेंट आफ हेल्थ रिसर्च भारत सरकार डायरेक्टर जनरल आईसीएमआर भीं उपस्थित रहे।

आई. सी. एम. आर. (एन. आई. एम. आर.) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के वार्षिक उत्सव पर सॉफ्टबॉल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत होने के उपरांत आई. सी. एम. आर. (एन. आई.एम.आर.) के निर्देशक डॉक्टर अनूप अन्वीकार एवं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर बी. एन. नागपाल एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक रजनीकांत दीक्षित, प्रशासनिक अधिकारी श्रीमान दिनेश सोनी, लेखा अधिकारी श्रीमती उर्वशी कालिया एवं अनुभाग अधिकारी श्रीमान सुबोध त्यागी ने पंकज सिंह को इस सम्मान के लिए बधाई दी।


More Stories
उत्तराखंड: विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ 28वीं यात्रा
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार