राष्ट्रपति चुनाव के लिए कमला हैरिस बनीं डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राष्ट्रपति चुनाव के लिए कमला हैरिस बनीं डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार

-कमला हैरिस ने हासिल किया पर्याप्त समर्थन

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/– अमेरिका में इन दिनों राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने पार्टी की उम्मीदवार के लिए पर्याप्त वोट हासिल कर लिए हैं।

वर्चुअल वोटिंग में मिला समर्थन

डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष जैमे हैरिसन ने पार्टी के नेताओं के साथ वर्चुअल वोटिंग की। इस वोटिंग में कमला हैरिस के समर्थन में वोट मिले। जिसके बाद कमला हैरिस को आगामी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आपको बता दें कि कमला हैरिस पहली भारतीय-अफ्रीकी मूल की महिला हैं, जिन्हें राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

“मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं” – कमला हैरिस

आधिकारिक घोषणा होने के बाद कमला हैरिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने पर मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मैं अगले सप्ताह आधिकारिक तौर पर नामांकन स्वीकार करूंगी। उन्होंने कहा कि यह कैंपेन देश के प्रति प्रेम से प्रेरित होकर लोगों के एकजुट होने और सर्वश्रेष्ठ के लिए लड़ने को लेकर है। मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि हमारे पास नामांकन करने के लिए पर्याप्त प्रतिनिधि हैं।

5 नवंबर को होंगे राष्ट्रपति चुनाव

कमला हैरिस ने कहा कि इस महीने के अंत में हम शिकागो में एक पार्टी के रूप में एकजुट होंगे, जहां हमें इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न एक साथ मनाने का अवसर मिलेगा। आपको बता दें कि इस साल के अंत में यानी 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox