राव तुलाराम अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया डॉक्टर्स डे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राव तुलाराम अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया डॉक्टर्स डे

-डॉक्टर्स मरीज को ठीक करने में देते हैं अपना सर्वश्रेष्ठ, यह बात लोगों को समझनी होगी- अमिताभ भसीन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ मानसी शर्मा /- नजफगढ़ देहात में स्थित एकमात्र राव तुलाराम अस्पताल में डॉक्टर्स-डे घूमधाम से मनाया गया। अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्सिंग व फार्मेंसी स्टाफ ने इस आयोजन में भाग लिया तथा डाक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये। वहीं अस्पताल के एमएस डा. अमिताभ भसीन ने कहा कि मरीज के ईलाज में एक डाक्टर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता है लेकिन कभी कभार दुर्घटना भी हो जाती है जिसे लोगों को समझना चाहिए। वहीं अस्पताल के एचओ सत्येन्द्र कुमार ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कोरोना के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया।    

बता दें , कि देश में पश्चिमी बंगाल के द्वितीय सीएम व डाक्टर बिधान चंद्र उपाध्याय की स्मृति में चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। राजधानी दिल्ली के राव तुला राम हॉस्पिटल में आज डॉक्टर्स डे बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर तमाम डॉक्टरों की टीमें व नर्सिंग स्टाफ के साथ-साथ फार्मेंसी स्टाफ के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर चिकित्सकों ने सभी को डॉक्टर्स डे की बधाई दी। वहीं हॉस्पिटल के चिकित्सा अधिक्षक अमिताभ भसीन ने भी सभी अपने भिन्न-भिन्न विभागों के डॉक्टर्स को उनके विभाग में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया।

साथ ही उन्होनें उम्मीद भी जताई कि इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में वह लगातार और उनकी टीम काम करती रहेगी। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया लेकिन सबसे गौरतलब और खास पहलू यह था कि चिकित्सकों ने अपने व्यस्त दौरे के बावजूद अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया।

वहीं जब अस्पताल के इंटर्न चिकित्सकों की टीम ने अपनी प्रतिभा पेश कर राव तुला राम हॉस्पिटल को गाीत के द्वारा प्रस्तुत कर मशहूर कर दिया। जिसपर सभी ने उनकी कला की तारीफ की । उनकी इस नायाब प्रस्तूति पर दर्शक दीर्घा में बैठे हर डॉक्टर नर्स अपने आप को ताली बजाने से रोक नहीं सके।

आरटीआर हॉस्पिटल के एमएस अमिताभ भसीन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सकों द्वारा दिल से काम करते देख उन्हे बड़ी खुशी होती है। वह यही चाहते है कि उनके साथ कोई परेशानी ना हो, मरीजों का लगातार इलाज कर सके और बेहतर इलाज कर सके लेकिन जब मरीज और उनके सहयोगियों के द्वारा सहयोग नहीं मिलता तो थोड़ा दुख जरूर होता है। यह समाज को समझना होगा कि हर चिकित्सक अपना बेस्ट देता है और हमेशा यूं ही डॉक्टर पर समाज का हर व्यक्ति विश्वास बनाए रखें।

इस अवसर पर नर्सिंग स्टाफ व इंटर्न को सम्मानित किया गया। कुछ वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी इस मौके पर अपने मन के भाव अपने गानों की प्रस्तूति से पेश किये जिस पर सभी ने तालियां बजा कर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर सभी विभागों के अध्यक्षों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें एम एस अमिताभ भसीन, एचओ सत्येन्द्र कुमार, डीएमएस डा. अत्तर सिंह, गायनी के डा. वी एस कदम, पैडियाट्रिक विभाग के अध्यक्षा डा. डी आई दत्ता, एडमिन अधिकारी सुरेन्द्र, एकाउंटस अधिकारी रमेश, एएनएस सुदेश यादव, एचओडी डा.अनिल यादव व डा. सतीश चंद यादव प्रमुख रूप से शामिल हुए। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox