‘राम लला घर आ गईले’, भोजपुरी आईटी का अयोध्या गीत जारी,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘राम लला घर आ गईले’, भोजपुरी आईटी का अयोध्या गीत जारी,

-गीत को अनूप जलोटा ने दी आवाज, सनातनी’ ने किया सहयोग

पटना/शिव कुमार यादव/- भोजपुरी आस्था के बैनर तले एक और गाना आज रिलीज हुआ। अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर आधारित इस गाने का टाइटल ‘राम लला घर आ गईले’ हैं। प्रोड्यूसर शैलेन्द्र द्विवेदी एवं आशुतोष उपाध्याय के निर्देशन में निर्मित इस गाने को लिखा है प्रफुल्ल तिवारी ने और इसे स्वर दिया है भजन सम्राट अनूप जलोटा ने। इस गाने में सोशल मीडिया के दो लोकप्रिय चेहरे विपुल मिश्रा और तन्नु उपाध्याय भी भूमिका निभा रहे हैं।
           शैलेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि  ठीवरचनतपज् का उद्देश्य है कि हम ’क्लीन कंटेन्ट’ तैयार करें। ऐसे में पिछले 500 वर्षों में हमारी कई पीढ़ियों द्वारा देखा गया राम मंदिर निर्माण का सपना अब पूरा होने वाला है। मुझे लगता है कि इस अवसर पर इससे बेहतर हम कुछ और नहीं कर सकते थे। मेरा व्यक्तिगत विचार था कि राम लला के आने पर उनके स्वागत में एक गाना समर्पित करूँ जिसमें निर्देशक आशुतोष उपाध्याय, गीतकार छोटे भाई प्रफुल्ल तिवारी और म्यूजिक कंपोजर सुधांशु पाण्डेय का सहयोग मिला और यह गाना बन कर तैयार हुआ।
           वहीं इस गाने के गायक और वीडियो में अपनी भूमिका निभा रहे भजन सम्राट अनूप जलोटा ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि इस पुनीत अवसर पर आवाज देने के लिए मुझे आमंत्रित किया गया। मैंने पूर्व में भी कई भजन गाए और लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया, लेकिन यह गाना मेरे भावों से जुड़ा हुआ है, भोजपुरी में होने के कारण इसमें अलग मिठास और आपनीयता है। ऐसा लग रहा कि हम सबको जगा कर कह रहे हों कि वापस हम त्रेता में आ गए और राम राज की पुनर्स्थापना हो गई है।
          वहीं इस गाने के निर्माण में आर्थिक मदद के लिए सनातनी कॉइन्स भी आगे आया है।  ’सनातनी कॉइन्स’ के संस्थापक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी अजय राज पांडेय का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है कि हम अमृत काल में जी रहे हैं, और राम मंदिर की स्थापना निश्चित रूप से अमृत काल को दर्शाता है। ऐसे में शैलेन्द्र द्विवेदी का यह प्रयास हम सभी सनातनियों के हित में है। मैंने प्रफुल्ल के इस गाने के बोल पढ़े और लगा कि प्रभु राम के स्वागत में इससे बेहतर कुछ और नहीं हो सकता।
         उन्होंने आगे कहा कि हम वैश्विक रूप से भारत को स्थापित कर रहे हैं, वर्तमान सरकार ने भी डिजिटल करेन्सी को अहम बताया है। ऐसे में किसी भी काल की पहचान वहाँ के सिक्के से होती है, और हमारी पूरी तैयारी है कि भारत के अमृत काल में भारतीय डिजिटल सिक्के के रूप में ’सनातनी’ को जाना जाए, और यह सभी सनातनियों की पहचान बने। इस को ध्यान में रखते हुए, हम सभी सनातनियों को 5 फीसदी अतिरिक्त छूट, चार धाम यात्रा पर छूट और पूरी सप्लाई का 2 फीसदी राम जन्मभूमि ट्रस्ट एवं सनातन कार्य में देने का संकल्प लेते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह के अंदर यह सनातनी सिक्का कॉइन क्रेड प्रो एक्सचेंज पर उपलब्ध हो जाएगा।
           बात करते हुए निर्माता शैलेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि हम दो गाने जारी कर रहे हैं, यह पहला गाना राम लला के आगमन पर है, हमारा एक और गाना तैयार है। अगला गाना राम राज के आने पर है, जिसमें स्वाति मिश्रा ने स्वर दिया है। आगामी गाने का टाईटल ‘राम राज फिर आईल बा’ है। हम अगले दो दिन में इस गाने को जारी करेंगे और मेरा सभी से आग्रह है कि इन गानों को अवश्य सुनें और अपना स्नेह दें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox