रात को सोते समय लेते हैं खर्राटे, इन घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से दूर होगी समस्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रात को सोते समय लेते हैं खर्राटे, इन घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से दूर होगी समस्या

मानसी शर्मा /-  रात को सोते समय सांसों के साथ तेज आवाज और वाइब्रेशन आना खर्राटा कहलाता है। रात में खर्राटे लेना एक आम समस्याहै। खर्राटों की आवाज नाक या मुंह, किसी से भी आ सकती है। ये समस्या एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि परिवार और एक कमरे में सोने वाले व्यक्ति के लिए परेशानी का कारण बन जाती है।

खर्राटे लेने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग काफी कुछ ट्राई करते हैं। जैसे तरह-तरह की मेडिसीनस का सेवन करना आदि। लेकिन इससे समस्या और बढ़ जाती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट में बदलाव करने के साथ इन घरेलू नुस्खों को अपनाना होगा।

पुदीना के तेल से खर्राटे का इलाज

खर्राटे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पुदीना काफी असरदार माना जाता है। पुदीने में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो गले और नाक के छेदों की सूजन को कम करने का काम करते हैं। इसके लिए सोने से पहले पिपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदों को पानी में डालकर गरारा करें। इसके लगातार सेवन से आपको काफी जल्दी फायदे नजर आएंगे।

दालचीनी से करें खर्राटे का इलाज

खर्राटे की समस्या से निजात पाने के लिए एक ग्लास गुनगुने पानी में तीन चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर पिएं। इसके लगातार सेवन से आपको काफी जल्दी फायदे नजर आएंगे।

पानी और पुदीना भी है असरदार

एक कप उबलते हुए पानी में पुदीने की कुछ पत्तियां डालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फिर उस पानी का सेवन करें। इससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।

लहसुन दूर करेगा खर्राटे की समस्या

खर्राटे की समस्या के लिए लहसुन भी काफी असरदार माना जाता है। इसके लिए रात में सोने से पहले लहसुन की कली को भुन ले। फिर गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox