नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मुंबई में माहिम बीच पर बनी एक अवैध दरगाह को गुरुवार सुबह बीएमसी ने हटा दिया। पुलिस की भारी मौजूदगी के बीच बुलडोजर से दरगाह हटाई गई। बीएमसी मलबे को भी ट्रकों में भरकर ले गई है। दरअसल, बुधवार को एमएनएस नेता राज ठाकरे ने सरकार को चेतावानी देते हुए कहा था कि माहिम के पास समुद्र में अतिक्रमण करके एक मजार बनाई गई है। अगर इसे नहीं तोड़ा गया तो उसके पास बड़ा गणपति का मंदिर बनाएंगे।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि कोस्टल रेगुलेशन जोन (र्ब्त्) को ध्यान में रखते हुए दरगाह को हटाने का फैसला लिया गया। कोस्टल रेगुलेशन जोन एक्ट के तहत समुद्र के अंदर किसी तरह का निर्माण नहीं किया जा सकता है। इसमें कुछ गलत नहीं है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि हम बालासाहेब ठाकरे के विजन पर विश्वास करते हैं। पहले बालासाहेब ऐसे मुद्दों को उठाया करते थे, अब राज ठाकरे उठा रहे हैं। राज ठाकरे की वजह से हमें पता चला कि र्ब्त् एक्ट का उल्लंघन हो रहा है, इसलिए हमने एक्शन लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दरगाह को हटाने का आदेश मुंबई के रेजिडेंट कलेक्टर ने दिया। सुबह 8 बजे कलेक्टर और डीसीपी समेत 6 अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। राज ठाकरे ने बुधवार को शिवाजी पार्क में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुंबई में माहिम के पास समुद्र में बन रही एक दरगाह का वीडियो दिखाया। उन्होंने कहा कि यहां कुछ सालों पहले तक यहां कुछ नहीं था। अब अनधिकृत तरीके से यहां मजार बनाई जा रही है।
माहिम पुलिस स्टेशन करीब है। महानगरपालिका के कर्मचारी घूमते रहते हैं। सब सोए हुए हैं। किसी को कुछ पता नहीं। मैं इसे हटाने के लिए एक महीने का टाइम देता हूं। अगर इसे नहीं तोड़ा गया तो उसके पास बड़ा गणपति का मंदिर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि एक बार मेरे हाथ में राज्य आया तो सब कुछ सीधा कर दूंगा।
मुझे जावेद अख्तर जैसा मुसलमान चाहिए
मुझे धर्मान्ध हिन्दू नहीं चाहिए। मुझे धार्मिक हिन्दू चाहिए। मुझे जावेद अख्तर जैसा मुसलमान चाहिए, जो पाकिस्तान में जाकर उनको आइना दिखा सके। इस दौरान राज ठाकरे ने जावेद अख्तर की बाइट भी स्टेज पर चलाई। दरअसल जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में हुए फैज फेस्टिवल में आतंकवाद की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि 26/11 मुंबई हमले को अंजाम देने वाले लोग आपके मुल्क में अभी भी घूम रहे हैं। ये शिकायत अगर हर हिंदुस्तानी के दिल में है तो, आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।
मैं शिवसेना प्रमुख नहीं बनना चाहता था
मैं शिवसेना से क्यों बाहर निकला इस पर नहीं बोलना है। कुछ लोग ये कहानी बना रहे हैं कि मैं शिवसेना प्रमुख बनना चाहता था। ये बिल्कुल झूठ है। मुझे मालूम था कि धनुष बाण बाला साहेब ठाकरे को छोड़कर कोई हैंडल नहीं कर पाएगा।उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से महाराष्ट्र की राजनीति काफी बदली है। शिवसेना के चुनाव चिन्ह धनुष-बाण की लड़ाई में तू-तू, मैं-मैं देख कर अफसोस हुआ। हमें जो खत्म हो गई पार्टी कहा करते थे, उनकी आज क्या हालत है देखिए। यह भीड़ देखकर कोई कह सकता है कि मनसे खत्म हो गई पार्टी है?
राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर बंद करवाने की मांग की
राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर बंद करवाने के लिए सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार से मांग है कि आप लोगों को बताओ कि मस्जिद से लाउडस्पीकर बंद करो, नहीं तो हम बंद करवा देंगे,आप ध्यान हमारी तरफ से हटा लो।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
महिला दिवस पर होंडा मानेसर हाफ मैराथन और पिंकाथॉन में BRG का शानदार प्रदर्शन
उत्तर भारत के सबसे बड़े उपनगर उत्तम नगर में कांड: 7 गिरफ्तार और 1 नाबालिग हिरासत में
डाबरी में 24 घंटे में लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए सामान बरामद
उत्तम नगर विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार और एक नाबालिग पकड़ा गया