जयपुर/- भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ पिछले कई वर्षों से संपूर्ण राजस्थान को जैविक राज्य बनाने की मुहिम पर कार्य कर रहा है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अतुल गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को मिशन जैविक राजस्थान का ज्ञापन सौंपा और अपने घोषणा पत्र में जैविक राजस्थान की बात शामिल करने की मांग की।

डॉक्टर अतुल गुप्ता ने कहा कि राजस्थान प्रदेश को जैविक प्रदेश घोषित करने की मांग तेज हो होगी। केंद्र व राज्य से संवाद कायम किया जाएगा। मिशन 2020 राजस्थान संपूर्ण जैविक प्रदेश होगा। इस अवसर पर उनके साथ हनीमैन चैरिटेबल मिशन सोसायटी की सचिव मोनिका गुप्ता, भारतीय जैविक महिला किसान उत्पादक संघ की अध्यक्षा संगीता गौड और मैं हूं किसान की संपादक गुंजन धारीवाल उपस्थित रही। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने डॉ. अतुल गुप्ता को आश्वासन दिया कि वह उनकी बात पर जरूर गौर करेंगी और पार्टी नेताओं से विचार-विमर्श करेंगी।


More Stories
‘धुरंधर 2’ से चर्चा में आए राकेश बेदी, 12 साल पुराना किरदार फिर बना सुर्खियों की वजह
लंबी दूरी के रिश्तों ने बिगाड़ी श्रुति हासन की लव लाइफ? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
पुदुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची
खुशियों से गूंजा माहौल; पीएम और राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
क्या थमेगा पश्चिम एशिया का युद्ध? ट्रंप के बयान से बढ़ी उम्मीदें
ढांसा स्टैंड पेट्रोल पंप पर चला हेलमेट वितरण और जागरूकता कार्यक्रम