रनिंग के दौरान और बाद में ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बातें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रनिंग के दौरान और बाद में ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बातें

-रनिंग के तुरंत बाद आराम से न बैठें

सेहत/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए सबसे अच्छा उपाय रनिंग को माना जाता है। अगर आप रोजाना 20-30 मिनट रनिंग करते हैं, तो आप लंबे समय तक तंदुरुस्त रहेंगे। आपको हार्ट संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगा। यही कारण है कि डॉक्टर हमेशा लोगों को रनिंग की सलाह देते हैं। सुबह-सुबह शहरों में लोग आपको अक्सर सड़कों पर दौड़ते दिखाई दे जाएंगे। इसके अलावा अब तो दौड़ने की व्यवस्था जिम में भी की गई है। अगर आपको काम के दौरान देर तक बैठना पड़ता है तो आपको रनिंग जरुर करनी चाहिए। हालांकि, रनिंग करते समय आपको कई बातों का भी ध्यान रखना होगा। इन बातों को जाने बिना अगर आप रनिंग करते हैं तो इससे आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। खासकर ये उन लोगों के लिए है जो लंबे समय तक रनिंग करते हैं।

रनिंग के बाद आराम से न बैठें

आप या आपके आसपास के लोगों में से किसी ना किसी की आदत ये जरुर होगी कि वो दौड़ कर आने के बाद या तो तुरंत से बैठ जाते हैं या फिर बेड पर सो जाते हैं। अगर आपकी आदत भी ऐसी है तो अभी ऐसा करना छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा। लंबी दौड़ एक तरह से हाई इंटेंसिटी वर्कआउट है ऐसे में रनिंग के बाद शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और हार्ट रेट को सामान्य करने में समय लगता है। अगर आप रनिंग करके एकदम से बैठ जाएंगे तो इससे चक्कर आने या घबराहट महसूस होने जैसी समस्याएं हो सकती है। यही कारण है कि अचानक रनिंग करके आपको बैठना नहीं चाहिए, आप पहले थोड़ी दूर पैदल चल लें या फिर हल्की फुल्की व्यायाम कर लें।

शरीर में पानी की कमी न होने दें

रनिंग करने के बाद शरीर को एनर्जी और हाइड्रोजन दोनों की जरुरत होती है। ऐसे में रनिंग करने वाले लोगों को इसका ध्यान रखना चाहिए कि वो रनिंग से पहले और बाद में भरपूर मात्रा में पानी पीए। जिससे उनके शरीर को हाइड्रेशन रखने में मदद मिल सके। इसके अलावा शरीर को हाइड्रेशन रखने के लिए इलेक्ट्रोलाइट बेवरेज का भी सेवन कर सकते हैं। ये आसानी से आपको उपलब्ध हो जाएगी।  

ये दो सबसे महत्वपूर्ण

अगर आप रोजाना हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करते हैं तो अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें। नींद पूरी करें जिससे आपके शरीर को आराम मिल पाएं। अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर फूड्स शामिल करें। जिससे मसल्स रिकवरी और एनर्जी मिलने में मदद मिल सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox