बिलासपुर/छत्तीसगढ़/- पुलिस विभाग, जज़्बा वेलफेयर सोसायटी व आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में थैलासीमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 550 युवाओं ने रक्तदान किया।

पुलिस लाइन स्थित पुलिस हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर में सुबह से लेकर शाम तक रक्तदाताओ की भीड़ उमड़ी रही। इस शिविर में रक्तदाताओं को निशुल्क लर्निंग लाइसेंस उपहार स्वरूप दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर रहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान एक अनुकरणीय पहल है । इसके लिए सबको आगे आना चाहिए। शिविर मे शहर के 15 से ज़्यादा बार रक्तदान कर चुके रक्तदाताओं का जीवन रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक रक्तदाता को संस्था की ओर से प्रशंसा पत्र, शॉल, श्रीफल द्वारा सम्मानित भी किया गया। दिनभर में 550 लोगो ने रक्तदान किया। डोनेट ब्लड का उपयोग थेलेसिमिया पीड़ित बच्चों के लिए उपयोग किया जाएगा। इन बच्चों को 15 से 25 दिन के भीतर ब्लड की आवश्यकता होती हैं। इन्हे बल्ड के लिए भटकना पड़ता है। अब शिविर में मिले 550 यूनिट ब्लड से इनकी मदद होगी।
शिविर का मुख्य आकर्षण लर्निंग लाइसेंस होने की वजह से युवाओं ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया। बिलासपुर के साथ ही अन्य जिले से भी रक्तदान करने लोग पहुंचे।
जज्बा संस्था के संयोजक संजय मतलानी ने बताया कि जिले व आसपास के अनगिनत ग्रामीण व शहरी थैलेसीमिया से जूझ रहे हैं। बच्चों को गोद लेकर उन्हें निरूशुल्क ब्लड की सुविधा विभिन्न ब्लड बैंको के माध्यम दिलाई जाएगी। इस अवसर पर 79 बार रक्तदान करने वाले नीलेश मसीह का भी सम्मान किया गया।

संयुक्त प्रयास से बना कीर्तिमान- अरुणिमा आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी की सचिव अरुणिमा मिश्रा ने कहा कि एसपी पारुल माथुर मैम व पुलिस विभाग की टीम के सहयोग से एक दिन मे 550 यूनिट ब्लड एकत्र कर हमनें एक रिकॉर्ड स्थापित किया है एकता ब्लड बैंक की टीम के हम आभारी है जिन्होंने पूरे दिन अपनी सेवाएं प्रदान की। बिलासपुर शहर में अब तक इतनी मात्रा में एक ही दिन में रक्तदान का यह नया कीर्तिमान है।


More Stories
ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में युवक की हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका
लखनऊ में सनसनीखेज हत्याकांड: बेटे पर पिता की हत्या और सबूत मिटाने का आरोप
अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण में नया मोड़, शाहजहांपुर के पत्रकार ने लगाए दबाव के आरोप
दिल्ली में स्पाइसजेट की फ्लाइट की आपात लैंडिंग
एआई इम्पैक्ट समिट प्रदर्शन प्रकरण: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार
IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ की धोखाधड़ी