
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- नई दिल्ली के नजफगढ़ सर्किल क्षेत्र में विश्व हेड इंजरी जागरूकता दिवस (20 मार्च 2026) के अवसर पर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ अधिकारि नजफगढ़ ट्रैफिक इंचार्ज सुशील कुमार के निर्देश पर आयोजित इस अभियान के तहत ढांसा स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप पर हेलमेट वितरण और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा राहगीरों और वाहन चालकों को गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया गया और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क हादसों से बचाव के प्रति जागरूक करना और हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा देना रहा।

30 लोगों को वितरित किए गए हेलमेट
अभियान के तहत कुल 30 हेलमेट वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि हेलमेट न केवल कानूनी रूप से जरूरी है, बल्कि यह जीवन रक्षक भी है।

इसके साथ ही लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन न चलाने और सड़क पर सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने से ही संभव है और इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
कार्यक्रम के दौरान लोगों को यह भी समझाया गया कि छोटी-सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए हर व्यक्ति को जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाना चाहिए और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।
पुलिस प्रशासन ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने की बात कही, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जा सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत