योगी आदित्यनाथ का बयान: अयोध्या में मंदिर-मस्जिद विवाद पर और सनातन धर्म का सम्मान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

योगी आदित्यनाथ का बयान: अयोध्या में मंदिर-मस्जिद विवाद पर और सनातन धर्म का सम्मान

अनीशा चौहान/-   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में मंदिर-मस्जिद विवाद पर एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा, “अगर हमें विश्व मानव सभ्यता को बचाना है, तो सनातन धर्म का सम्मान करना होगा। हमारे ऋषि-मनीषियों ने हजारों साल पहले वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दिया था। सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है, जिसने हर मत और मजहब को विपत्ति के समय शरण दी है।”

सीएम योगी ने इस बयान में हिंदू समुदाय के प्रति भेदभाव और इतिहास में हुए अत्याचारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “क्या कभी हिंदुओं के साथ ऐसा हुआ है? बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में क्या हुआ था? काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या, संभल, कल्कि अवतार की हरिहर भूमि, भोजपुर—हर जगह हिंदू मंदिरों को तोड़ा गया।” उनका यह बयान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद एक बार फिर मंदिर-मस्जिद विवाद को तूल दे सकता है।

औरंगजेब के परिवार पर भी निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बयान में औरंगजेब के खानदान पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “औरंगजेब का खानदान अब कोलकाता के पास रिक्शा चला रहा है। अगर उसने कभी ईश्वर की तौहीन नहीं की होती, तो उसकी पीढ़ियों को ये दिन नहीं देखना पड़ता।” इस टिप्पणी ने एक बार फिर भारतीय इतिहास में मुग़ल साम्राज्य के कृत्यों को लेकर विवादों को जन्म दिया है।

संभल और बहराइच हिंसा पर मुख्यमंत्री का बयान

सीएम योगी ने हाल ही में संभल हिंसा पर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा, “संभल में 1947 से अब तक 209 हिंदुओं की निर्मम हत्या की गई। जो लोग आज संभल में मारे गए हिंदुओं के लिए आंसू बहा रहे हैं, उन्होंने कभी इनके लिए दो शब्द नहीं कहे।” उन्होंने यह भी कहा कि संभल हिंसा में शामिल सभी दोषियों को सजा मिलेगी।

सीएम योगी ने बहराइच हिंसा पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, “रामगोपाल मिश्रा की हत्या घर में घुसकर की गई थी। अगर हिंदू मोहल्ले से मुस्लिम जुलूस निकल सकता है, तो मुस्लिम मोहल्ले से हिंदू शोभा यात्रा क्यों नहीं निकल सकती?” यह बयान साम्प्रदायिक सौहार्द और धर्मनिरपेक्षता पर एक नई बहस को जन्म दे सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इन बयानों ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है, और यह मुद्दा आगामी चुनावों में भी बड़ा सियासी मुद्दा बन सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox