यूपी में फिर लौटेगा मानसून, 19 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी में फिर लौटेगा मानसून, 19 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

-प्रदेशभर में बरसात का नया दौर

उत्तर प्रदेश/उमा सक्सेना/-  उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को बाराबंकी में रिकॉर्ड स्तर की बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी कर दिया है। अनुमान है कि 19 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा होगी, जबकि पश्चिमी यूपी में भी मध्यम से तेज़ बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी लखनऊ में बुधवार को दिन में मध्यम और रात में भारी बारिश का अनुमान है, जो गुरुवार तक जारी रह सकती है।

बारिश से पारा गिरा, राहत के साथ खतरा भी
मंगलवार को हुई तेज़ बारिश ने पूरे प्रदेश में तापमान 4 से 5 डिग्री तक कम कर दिया। वहीं, भारी वर्षा से निचले इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार को तापमान और नीचे आ सकता है।

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
गोंडा, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या जिलों में मौसम विभाग ने भारी से अति-भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आज़मगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, लखनऊ, कानपुर समेत कई ज़िलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश के आंकड़े चौंकाने वाले
मंगलवार को बाराबंकी में सबसे अधिक 146 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गोंडा के कर्नलगंज में 141 मिमी, बहराइच के महसी में 119 मिमी, कैसरगंज में 112 मिमी, नानपारा में 105 मिमी, लखीमपुर के शारदानगर में 104.4 मिमी और अयोध्या में 93.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

वज्रपात से सतर्क रहने की अपील
भारी बारिश के साथ-साथ वज्रपात के हालात भी बन सकते हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और खेतों या खुले मैदानों में जाने से बचें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox