नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यूपी धर्मांतरण मामले के मुख्य आरोपी उमर गौतम और जहांगीर से पूछताछ के बाद यूपी एटीएस की टीम नेे तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएस की टीम ने राहुल भोला, मन्नू और इरफान खान को गिरफ्तार किया है। मन्नू यादव को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले यूपी एटीएस की टीम ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का खुलासा किया था। दिल्ली के जामिया नगर से मुफ्ती काजी जहांगीर आलम निवासी जोगाबाई, जामिया नगर, नयी दिल्ली और मोहम्मद उमर गौतम निवासी बाटला हाउस, जामिया नगर, नयी दिल्ली को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। इन पर मूक-बधिर छात्रों और निर्धन लोगों को धन, नौकरी व शादी का लालच देकर धर्मांतरण कराने का आरोप है।
मिली जानकारी के अनुसार उमर गौतम पहले हिंदू था, लेकिन उसने मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया और धर्मांतरण कराने में सक्रिय हो गया। एटीएस की पूछताछ में पता चला कि उमर करीब एक हजार गैर मुस्लिम लोगों को मुस्लिम धर्म में धर्मांतरित कर चुका है। ऐसे लोगों की उसने मुस्लिमों से शादी कराई है। यह अभियान जामिया नगर, नयी दिल्ली में संचालित इस्लामिक दावा सेंटर नामक संस्था के जरिये चलाया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, उमर गौतम से पूछताछ में धर्मांतरण कराने की पुष्टि हुई है। पुलिस बाकि पकड़े गये आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है।


More Stories
नजफगढ़ में मेजर सूबेदार जिले सिंह मार्ग एवं द्वार का उद्घाटन
6 अप्रैल—BJP के स्थापना दिवस पर संगठन की यात्रा और ‘विकसित भारत’ का संकल्प
नजफगढ़ में फुटपाथ गायब, सड़क पर चलने को मजबूर लोग
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों के सुधार के लिए ₹461 करोड़ मंजूर
वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला को मिली अहम जिम्मेदारी
घी के तीन ब्रांड पर देशभर में सख्त रोक, मिलावट के आरोप में बड़ा एक्शन