यूपी के 12 प्राइवेट आयुर्वेदिक कॉलेजों की मान्यता रद्द, केंद्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सा परिषद ने की कार्यवाही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी के 12 प्राइवेट आयुर्वेदिक कॉलेजों की मान्यता रद्द, केंद्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सा परिषद ने की कार्यवाही

-बीएएमएस की 880 सीटें फंसी, आगरा के भी दो आयुर्वेदिक कॉलेज है शामिल
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/भावना शर्मा/- प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आयुर्वेदिक कॉलेजों को लेकर एक बड़ी खबर आई है। ताजा खबर के अनुसार यूपी के 12 प्राइवेट आयुर्वेदिक कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी गई है। जिसमें आगरा के भी दो आयुर्वेदिक कॉलेज शामिल हैं। इन कॉलेजों में मानक पूरे न मिलने पर केंद्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सा परिषद भारत सरकार ने मान्यता निरस्त करने का फैसला किया गया है।
                  केंद्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सा परिषद ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौजूद 12 निजी कॉलेजों की मान्यता इस सत्र के लिए निरस्त करने का फैसला किया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। केंद्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सा परिषद के इस फैसले से बीएएमएस की 880 सीटें फंस गई हैं। आयुष काउंसलिंग के प्रभारी डॉ.उमाकान्त के मुताबिक 12 कॉलेजों में 880 बीएएमएस की सीटें थीं। इन सीटों को अब लिस्ट से हटा दिया गया हैं।तीन मार्च से आयुष पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू होगी। ऐसे में इस वर्ष आयुर्वेद कॉलेजों में एडमिशन के लिए छात्रों कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि प्रदेश में आठ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज हैं। इनमें बीएएमएस की 550 सीटें हैं  वहीं 50 निजी आयुर्वेदिक कॉलेज हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox