यूपी के कन्नौज में सिपाही का शव देखकर मंगेतर बेसुध..सीएम योगी लेंगे हिसाब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी के कन्नौज में सिपाही का शव देखकर मंगेतर बेसुध..सीएम योगी लेंगे हिसाब

मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के विशुनगढ़ के गांव में हिस्ट्रीशीटर (History Sheeter) अशोक उर्फ मुन्ना ने बीते सोमवार रात को पुलिसकर्मियों (Policemen) को अपने बेटे के साथ मिलकर गोली चलाई। इस कांड में यूपी पुलिस का एक सिपाही बलिदान हो गया। सिपाही सचिन (Sachin) की शहादत पर उनकी मंगेतर चीखकर रो पड़ी। और वह पूछती रही, पैर में गोली लगने से कोई कैसे मर सकता है। पढ़िए पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj) में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमले में घायल सिपाही सचिन (Sachin) की मौत हो गई है। कानपुर में इलाज कर रहे सिपाही की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

सचिन की मंगेतर बोली- मैं भी सचिन के साथ जाऊंगी
सिपाही सचिन की शहादत पर उनकी मंगेतर कोमल चीखकर रो पड़ी। पोस्टमार्टम (Postmortem) हाउस में चिल्लाकर बोली मैं भी सचिन के साथ जाऊंगी। 5 फरवरी को हमारी शादी है। वह पूछती रही, पैर में गोली लगने से सचिन कैसे मर सकता है। पार्थिव शरीर वाहन से उतारा गया तो बोली मैं भी उसके साथ जाऊंगी, उसे नीचे नहीं उतारा तो गाड़ी से कूद जाऊंगी। उसकी हालत देख परिजनों को उसे संभालना मुश्किल हो गया था।

शव को कंधा देते हुए वह बोली कि अब सचिन की विधवा बनकर जिऊंगी। सचिन की मंगेतर भी पुलिस महकमे में है। गोली लगने की खबर के बाद वह रात में ही सौ शैय्या अस्पताल पहुंच गई थी। डॉक्टरों के कानपुर (Kanpur) रेफर करने पर वह भी साथ गई। क्या पता था कि जिसकी वह जीवन संगिनी बनने वाली थी वह नहीं रहेगा। सचिन की मौत ने उसे हिला कर रख दिया। इसके बाद वह उसके साथ ही रही और पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर के साथ पुलिस लाइन पहुंची।

जानिए क्या था पूरा मामला?
सचिन को एक दिन पहले कन्नौज (Kannauj) के धरनीधरपुर नगरिया गांव में 4 घंटे चली मुठभेड़ में उन्हें हिस्ट्रीशीटर अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव की गोली लगी थी। कानपुर में इलाज के दौरान सोमवार रात करीब एक बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के मुताबिक, अधिक रक्तस्राव के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर कुनबे पर हत्या समेत कई संगीन धाराओं में 2 मुकदमे दर्ज कराए हैं। वहीं पत्नी को जेल भेज दिया गया है। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाने के गांव शाहडब्बर (Shahdabbar) के रहने वाले सचिन राठी 16 मई 2019 को पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी पहली नियुक्ति कन्नौज में ही हुई थी और पिछले 6 महीने से विशुनगढ़ थाने में तैनात थे। बीते सोमवार शाम टीम के साथ हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के लिए धरनीधरपुर नगरिया पहुंचे थे। अचानक फायरिंग में सचिन की जांघ में गोली लगी थी।

हड्डी में घुस गई थी गोली
पोस्टमार्टम बिधनू सीएचसी के डॉ. राजेश सिंह (Dr. Rajesh Singh) ने किया। रिपोर्ट के मुताबिक अधिक खून बहने से मौत हुई। गोली सचिन की दायीं जांघ की नसों को चीरते हुए हड्डी में जा धंसी थी। इसी वजह से अधिक रक्तस्राव हो गया। शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं मिले। पीठ और हाथ में कुछ मामूली खरोंचे मिली हैं।

शव देख पिता हो गए बदहवास
सचिन के पिता कुछ रिश्तेदारों (Relatives) के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बेटे के शव को देखकर वह बदहवास हो गये। बेटे की मौत पर पुलिस अफसरों से नाराजगी जताई। कई सवाल उठाए। उनका कहना था कि अगर इतना दुर्दात अपराधी पुलिस को पकड़ना था। तो पूरी तैयारी से जाना चाहिए था। अफसर थोड़ी संजीदगी दिखाते तो उनका बेटा जिंदा होता।

5 फरवरी को होने वाली थी सचिन की शादी
परिजनों के मुताबिक सचिन राठी (Sachin Rathi) की शादी 5 फरवरी 2024 को होनी तय हुई थी। शादी से महज 40 दिन पहले सचिन की मौत ने कोमल को झकझोर कर रख दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox