यूक्रेन संकट पर बोले जेलेंस्की: भारत को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते, चीन बनाए रूस पर दबाव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूक्रेन संकट पर बोले जेलेंस्की: भारत को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते, चीन बनाए रूस पर दबाव

मानसी शर्मा /-रूस-यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भारत, चीन और अमेरिका को लेकर अहम बयान दिए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

भारत के लिए जेलेंस्की का संदेश

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत उनके लिए एक अहम देश है। उन्होंने स्पष्ट किया, “भारत हमारे पक्ष में है, हालांकि ऊर्जा के मुद्दे पर हमारे बीच कुछ मतभेद हैं, लेकिन इन्हें बातचीत से सुलझाया जा सकता है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत को नज़रअंदाज़ करना किसी के लिए भी संभव नहीं है और यूरोप को भारत के साथ अपने संबंध और मजबूत करने चाहिए।

चीन को लेकर सख्त रुख

चीन पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जेलेंस्की ने कहा, “अगर चीन वाकई चाहता है कि यह युद्ध खत्म हो, तो उसे रूस पर दबाव बनाना होगा।” उन्होंने आगे कहा कि चीन की चुप्पी पुतिन के लिए एक समर्थन जैसा है। “चीन के बिना रूस कुछ नहीं, फिर भी वह चुप बैठा है,” जेलेंस्की ने दो टूक कहा।

ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूक्रेन को सुरक्षा का भरोसा दिए जाने पर जेलेंस्की ने आश्चर्य जताया, लेकिन इसे एक सकारात्मक संकेत करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे संकेत मिलता है कि ट्रंप और अमेरिका युद्ध के अंत तक यूक्रेन के साथ खड़े रहेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox