यमनोत्री धाम यात्रा कल से फिर होगी प्रारम्भ, प्रशासन ने किए सुरक्षा इंतज़ाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यमनोत्री धाम यात्रा कल से फिर होगी प्रारम्भ, प्रशासन ने किए सुरक्षा इंतज़ाम

देहरादून/अनीशा चौहान/- इस बार मानसून के प्रभाव ने प्रदेश की चारधाम यात्रा को भी प्रभावित किया। भारी वर्षा और भू-स्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने यमनोत्री धाम की यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया था। हालांकि लगातार प्रयासों के बाद अब यात्रा मार्गों को दुरुस्त किया गया है और कल से यात्रा पुनः प्रारम्भ की जाएगी।

प्रशासन ने तेज किए मरम्मत कार्य
यमनोत्री धाम की ओर जाने वाले मार्गों को बारिश और भू-स्खलन से सबसे अधिक क्षति पहुँची थी। इसी कारण यात्रा को रोका गया था। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने लगातार कार्य करते हुए सड़कों और रास्तों को सुरक्षित बनाने पर जोर दिया। अब श्रद्धालुओं के लिए मार्ग को खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

मुख्यमंत्री धामी की प्रतिबद्धता
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यमनोत्री धाम की यात्रा सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी और अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं।

श्रद्धालुओं और व्यापारियों के लिए राहत
सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के साथ-साथ धामों के आसपास व्यवसाय कर रहे व्यापारियों के हितों को लेकर भी गंभीर है। यात्रा पुनः शुरू होने से जहां श्रद्धालु धाम के दर्शन कर पाएंगे, वहीं स्थानीय व्यापारियों की आजीविका भी पटरी पर लौटेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox