मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

मानसी शर्मा /-  भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद शमी ने कहा था, यह एक सपने के सच होने जैसा है। लोग अपनी पूरी जिंदगी बिता देते हैं, लेकिन ये अवॉर्ड नहीं जीत पाते। मुझे खुशी है कि मेरा नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है।

आपको बता दें कि, विश्व कप 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद, स्टार मोहम्मद शमी एकमात्र क्रिकेटर, जिन्हें आज 9 जनवरी को यह पुरस्कार मिला है। समारोह से पहले, शमी ने पुरस्कार पाकर अपनी भावनाएं व्यक्त किया। शमी इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए नामांकित होने वाले चुनिंदा लोगों में से एक होने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं।

इन खिलाड़ियों को भी मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

पुरुष हॉकी खिलाड़ी कृष्ण बहादुर पाठक और सुशीला चानू, तीरंदाज ओजस प्रवीण देवताले और अदिति गोपीचंद स्वामी, मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन, शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली, गोल्फर दीक्षा डागर, निशानेबाज ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर शामिल हैं, पहलवान अंतिम पंघाल और पैडलर अयहिका मुखर्जी सहित अन्य खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

चोट पर मोहम्मद शमी ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि, ‘मेरा रिहेबलिटेशन सही रास्ते पर है और एनसीए के चिकित्सा विशेषज्ञ मेरी प्रोग्रेस से खुश हैं। मेरे टखने में थोड़ी जकड़न है, लेकिन यह ठीक है। मैंने अपना ट्रेनिंग सेशन शुरू कर दिया है और मुझे विश्वास है कि मैं इंग्लैंड सीरीज में वापसी करने में सक्षम होऊंगा शमी ने मीडिया से कहा कि, ‘मैं अपनी वापसी के लिए सीरीज को लक्ष्य बना रहा हूं।’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox