ओडिशा/नई दिल्ली/अनिशा चौहान/ – ओडिशा में आज पहली बार भाजपा की सरकार बन गई है। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर के जनता मैदान में मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में दो डिप्टी CM कनक वर्धन सिंह देव और प्रभाती परिदा के अलावा 13 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया है।
बता दें कि चार बार के विधायक और ओडिशा के कद्दावर आदिवासी नेता मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसके साथ ही राज्य में पहली बार बीजेपी सरकार का गठन हो गया है। वहीं कनक वर्धन सिंह ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। वह 1995 से विधायक बनते आ रहे हैं। साथ ही साथ गठबंधन सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं। वहीं पटनागढ़ सीट से 6 बार विधायक रहे हैं। फिलहाल प्रवति परीदा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है। वह नीमपाडा सीट से पहली बार विधायक बनीं। वो पेशे से ओडिशा हाईकोर्ट में वकील हैं।
शपथ के दौरान ये मंत्री हुए शामिल
गौरतलब है कि इस शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल थे। इनके अलावा कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे थे। हालांकि, ओडिशा की कैबिनेट में सीएम समेत कुल 16 लोग आए थे। वहीं भाजपा के जीत की बात करें तो यहां पहली बार BJP ने बाजी मारी है। राज्य की 21 सीटों में से भाजपा को 20 और कांग्रेस को एक सीट मिली है। BJD और अन्य दलों को एक भी सीट नहीं मिली थी। साल 2019 में भाजपा को 8, BJD को 12 और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली थी। यानी इस बार भाजपा को 12 सीटों का फायदा हुआ है।
आंध्र प्रदेश को भी मिला नया मुख्यमंत्री
चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ ही चिरंजीवी और रजनीकांत भी शामिल हुए। चंद्रबाबू नायडू के अलावा पवन कल्याण और नायडू के बेटे नारा लोकेश ने भी शपथ ग्रहण किया है।


More Stories
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़