‘मेरा जीवन देश के लिए समर्पित’, गिरफ्तारी के बाद सीएम केजरीवाल का पहला बयान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘मेरा जीवन देश के लिए समर्पित’, गिरफ्तारी के बाद सीएम केजरीवाल का पहला बयान

मानसी शर्मा / – दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। वहीं अब सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ले ली है। सीएम केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि दरअसल केजरीवाल की रिमांड और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उनकी याचिका एक दूसरे से क्लैश कर रही थी। इसलिए हमने याचिका वापस लेने का फैसला किया।

मेरा जीवन देश के लिए समर्पित-सीएम केजरीवाल

अपनी गिरफ्तारी होने के बाद सीएम केजरीवाल का पहला बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है।

सीएम केजरीवाल हैं मुख्य साजिशकर्ता- ईडी

ईडी ने कोर्ट में कहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मुख्य साजिशकर्ता हैं, केजरीवाल ने दूसरे नेताओं के साथ मिलकर साजिश रची, शराब नीति की किर्यान्वय में केजरीवाल सीधे रूप से शामिल थे। PMLAके तहत इस पूरे मामले में कई आरोप हैं। एक्सपर्ट कमेटी जिसका काम नीति के लिए राय इकट्ठी करना था, उसने कोई काम नहीं किया।

केजरीवाल पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट

शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गए हैं। वो फिलहाल कोर्टरूम में हैं और मामले की सुनवाई शुरू हो चुकी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox