मित्राऊ गांव में नव-निर्मित हरिजन चौपाल का उद्घाटन, सामाजिक एकता को मिलेगा नया मंच

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गतिविधियों का बनेगा केंद्र

नई दिल्ली/मित्राऊ/उमा सक्सेना/-   गांव मित्राऊ में नवनिर्मित हरिजन चौपाल का उद्घाटन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। उद्घाटन समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह चौपाल आने वाले समय में गांव के सामाजिक जीवन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।

चौपाल को संवाद, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां ग्रामीण आपसी विचार-विमर्श के साथ विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक नीलम कृष्ण पहलवान, निगम पार्षद देवेंद्र डबास और रेखा रानी विशेष रूप से मौजूद रहीं। इसके अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और समर्पित कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हरिजन चौपाल जैसे सामुदायिक भवन गांवों में सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह चौपाल गांव के विकास और सामाजिक सौहार्द को नई दिशा देगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox