मायावती ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा जेल में मुस्लिम नेताओं मिलने क्यों नही जाते

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मायावती ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा जेल में मुस्लिम नेताओं मिलने क्यों नही जाते

-विधायक रमाकांत से जेल में अखिलेश की मुलाकात पर मायावती ने हमला बोला

लखनऊ/- बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आजमगढ़ जेल जाकर में पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात को लेकर हमला बोला है। मायावती ने इस मुलाकात पर सवाल भी उठाए हैं और हमला बोलते हुए कहा कि आखिर जेल में मुस्लिम नेताओं से मिलने क्यों नही गये अखिलेश।
             मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख द्वारा आजमगढ़ जेल जाकर वहां कैद पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मिलकर उनसे सहानुभूति व्यक्त करने पर हर तरफ से तीखी प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक है जो इस आम धारणा को भी प्रबल करता है कि सपा इन्हीं प्रकार के आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है।
            उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि साथ ही, विभिन्न संगठनों व आम लोगों द्वारा भी सपा प्रमुख से यह सवाल पूछना क्या अनुचित है कि वे मुस्लिम नेताओं से मिलने जेल क्यों नहीं जाते हैं, जबकि उनका ही आरोप है कि यूपी बीजेपी सरकार में सपा नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में कैद रखा जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox