महिलाओं के साथ झपटमारी करने वाले कुख्यात स्नेचर को नजफगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महिलाओं के साथ झपटमारी करने वाले कुख्यात स्नेचर को नजफगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

-स्नेचिंग, लूट व चोरी के 25 मामलों में रहा है शामिल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ थाना पुलिस ने महिलाओं के साथ झपटमारी करने वाले एक कुख्यात स्नेचर को अजय पार्क से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी स्नेचिंग, लूट व चोरी के 25 मामलों में शामिल रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।

                     इस संबंध में डीसीपी द्वारका शंकर चौधरी ने बताया कि पालम निवासी श्रीमति निर्मल शर्मा पत्नी कमल शर्मा की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए एसआई ज्ञानेंद्र प्रताप, एचसी परमजीत, एचसी भागीरथी व सीटी दीपक की टीम ने आरोपी को अजयपार्क नजफगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला का कहना है कि 8 नवंबर को जब वह अपने रिश्तेदार के यहां नजफग में घर के बाहर खड़ी थी तभी अचानक बाईक पर दो युवक आये और उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गये। पुलिस ने आरोपी की पहचान विपिन उर्फ सोनू पुत्र विजयपाल निवासी दास गार्डन, बापड़ोला, रणहौला के रूप में की है। वह स्नेचिंग, चोरी व डकैती के 25 मामलों में पहले से शामिल रहा है तथा रणहौला थाने का बीसी भी बताया जा रहा है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपी से नजफगढ़ व बिंदापुर थानों के 6 मामले हल होने का दावा किया है।

                      पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पीसी रिमांड पर लिया है ताकि स्नेचिंग की गई चेन को बरामद कर सके और उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार किया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox