नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – अब तक मर्सिडीज ने बाज़ार में C- की 37,000 से अधिक कार बेची हैं। मर्सिडीज ने महाराष्ट्र के चाकन प्लांट में नई सी-क्लास को असेंबल करना शुरू कर दिया है और लक्जरी सेडान के लिए प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है।
नई C-Class के फीचर्स
नई सी-क्लास के फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले लगा है जो पूरी तरह से डिजिटल है। इसके अलावा नई सी-क्लास में वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक, बर्मेस्टर साउंड सिस्टम, एडीएएस, इलेक्ट्रिक सनरूफ और कई टेक्नोलॉजी बेस्ड फीचर्स मौजूद है। नई C-Class के तीनों वेरिएंट 48V माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी सिस्टम से लैस हैं।

इंजन मॉडल
C-class C200 मॉडल में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 204 hp का पावर देता है और 300Nm का पीक टॉर्क मुहैया करता है। इसके अलावा, C200d और C300d में 2.0 लीटर डीजल इंजन लगा है। C200d का इंजन 200hp का पावर देता है और 440Nm का पीक टॉर्क देता है। जबकि C300d का इंजन 265hp का पावर देता है और 550Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
कंपनी के अनुसार, नई जेनरेशन की सी-क्लास अपने पेट्रोल वेरिएंट में 16.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, जबकि, डीजल वेरिएंट में 23 kmpl का माइलेज मिलेगा।


More Stories
करारी शिकस्त से पाकिस्तान में हलचल, PCB में बढ़ी खींचतान
किंग खान के पुराने अकाउंट पर हलचल, हैकिंग के बाद सामने आई हैरान करने वाली बात
Bahadurgarh STF की बड़ी कार्रवाई: Rohit Shetty के घर फायरिंग मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में छह स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित, सामाजिक एकता पर दिया जोर
भिवाड़ी फैक्ट्री विस्फोट: धमाके से दहला इलाका, 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Delhi Police के 79वें स्थापना दिवस पर बड़ी सौगात, राजधानी की सुरक्षा अब होगी और हाई-टेक