ममता सरकार की मुश्किलें नहीं हो रही कम, 50 सीनियर डॉक्टरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ममता सरकार की मुश्किलें नहीं हो रही कम, 50 सीनियर डॉक्टरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

मानसी शर्मा /-  आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, आज यानी मंगलवार 8 अक्टूबर को 50 वरिष्ठ डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। यह फैसला जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के समर्थन में लिया गया है।

आपको बता दें, अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित तौर पर बलात्कार और हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके चलते राज्य में विरोध-प्रदर्शन हो रहे थे। इस प्रदर्शन को देखते हुए जूनियर डॉक्टर्स भी हड़ताल पर बैठ गए थे। इससे राज्य सरकार पर दबाव और ज्यादा बढ़ गया है।

जूनियर डॉक्टर्स की भूख हड़ताल

जूनियर डॉक्टर्स पहले से ही हड़ताल पर बैठे थे। लेकिन, 5 अक्टूबर शनिवार को जूनियर डॉक्टरों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धर्मतला में भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने 4 अक्टूबर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। जूनियर डॉक्टर्स ने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे भूख हड़ताल करेंगे। लेकिन, सरकार की ओर से कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर डॉक्टरों ने अगले ही दिन भूख हड़ताल शुरू कर दी

इस्तीफे के बाद सरकार पर बढ़ा दबाव

जूनियर डॉक्टर्स की भूख हड़ताल के समर्थन में 50 वरिष्ठ डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। इस इस्तीफे के बाद से सरकार को एक और झटका मिला है। उन्होंने अपने बयान में कहा, हमारे जूनियर डॉक्टरों की मांगें पूरी तरह से न्यायोचित हैं। उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता ।हम अपने सहयोगियों के साथ खड़े हैं इसलिए उनके समर्थन में यह कदम उठाया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox