मधुविहार के लोगों के लिए खतरा बन सकती है बीएसईएस की लापरवाही- सोलंकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मधुविहार के लोगों के लिए खतरा बन सकती है बीएसईएस की लापरवाही- सोलंकी

-कई ब्लॉक्स में बिजली के खंभे गिरने की स्थिती में

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- मधु विहार में लोगों की जान पर आए दिन खतरा मंडरा रहा है। बीएसईएस की बड़ी लापरवाही के चलते लोग परेशान है। मधुविहार के सातों ब्लॉक्स में कई जगह बीएसईएस के बिजली के खंभे गिरने की स्थिति में हैं तथा कई ब्लॉक्स में टूटे हुए पोल को लोहे को एंगल से जोड़ने की नाकाम कोशिश की गई है लेकिन इसके बावजूद भी खतरा ज्यों-की-त्यों बना हुआ है। काफी दिनों से बिजली के खंभे बदलने और नए खंभे लगाने के संबंध मे मधु विहार निवासियों और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों द्वारा बीएसईएस के स्थानीय कार्यालय में निवेदन किया जा रहा है लेकिन अभी तक इसपर कोईं कार्रवाई नही की गयी।

                                  मधुविहार में कुछ जगहो पर तो बिजली के केबल बहुत नीचे लटकाए गए है जो हमेशा खतरों के संकेत देते रहते है। वहीं ऐसे ही हालात सी ब्लॉक बाल्मिकी मंदिर के नजदीक गली नं 4 में बने हुए है, वहां खंभे की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है एवं अन्य कई ब्लॉक्स में कुछ खंभे या तो जर्जर स्थिति में है या उन्हे तात्कालिक सपोर्ट से खड़ा किया गया है। आरडब्ल्यूए प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने कई बार विभाग को लिखा भी है परंतु अभी तक स्थिति वैसे के वैसे बनी हुई है। ये खंभे कभी भी खतरा पैदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्या विभाग किसी भयंकर दुर्घटना का इंतजार कर रहा है और क्या उसके बाद ही विभाग संज्ञान लेगा। सोलंकी ने निवेदन किया है कि कृपया समय रहते पूरे मधु विहार के ब्लॉक्स के खंभों का निरीक्षण करवाकर नए खंभे लगवाने का कार्य बीएसईएस करे ताकि खतरों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि बी-1 ब्लॉक की दस फीट की गली में पोल नही है। सी ब्लॉक गली न -3,में पोल टूट कर गिरनेवाला है।
             उपरोक्त विषय के संबंध में मधु विहार निवासियों एवं आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों द्वारा बीएसईएस के स्थानीय कार्यालय में निवेदन किया किया जा चुका है परंतु इसपर कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। सोलंकी ने बीएसईएस के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल विचार कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox