मदर डेयरी ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपनी प्रलिबद्धता की पुष्टि की, 7264 मीट्रिक टन कचरा किया रिसाइकिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मदर डेयरी ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपनी प्रलिबद्धता की पुष्टि की, 7264 मीट्रिक टन कचरा किया रिसाइकिल

- कंपनी ने जून 2018 से मार्च 2021 तक उपभोक्ताओं द्वारा इस्तेमाल किये गये 4,732 मीट्रिक टन सिंगल लेयर्ड व 2,552 मीट्रिक टन मल्टी लेयर्ड प्लास्टिक कचरे को इक्ट्ठा कर रिसाइकिल किया - सितंबर 2019 से दिल्ली व एनसीआर में सिंगल व मल्टी लेयर्ड प्लास्टिक व्यर्थ को इक्ट्ठा कर रिसाइकिल करना शुरू किया - मदर डेयरी जून 2018 से महाराष्ट्र में100 फीसदी एक्सटेंडेड प्रोड्युसर रिस्पाॅनसिबिलिटी को लागू करने वाली पहली डेयरी को-आॅपरेटिव्स है

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- विश्व पर्यावरण दिवस 2021 से एक 1 दिन पहले दूध एवं दूध उत्पादों में देश की अग्रणी दिग्गज कंपनी मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड ने फिर से स्वच्छ पर्यावरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह मार्च 2021 तक उपभोक्ताओं द्वारा इस्तेमाल किए गए 7284 मीट्रिक टन प्लास्टिक व्यर्थ को इकट्ठा करके इसे री साइकिल कर चुकी है। इस व्यर्थ में मल्टीलेयर्ड प्लास्टिक और सिंगल लेयर प्लास्टिक व्यर्थ शामिल है। मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान अपने एक्सटेंडेड प्रोड्यूसर रिस्पांसिबिलिटी प्रोग्राम के तहत प्लास्टिक व्यर्थ इकट्ठा करने और इसे रीसाइकिल करने की शुरुआत की है। वित्तीय वर्ष 2019 में इस पहल को अखिल भारतीय स्तर पर विस्तारित किया गया। कंपनी इस प्रोग्राम को अंजाम देने के लिए अग्रणी प्रोड्यूसर रिस्पांसिबिलिटी संगठनों के साथ मिलकर काम कर रही है।
                         इस पहल के बारे में बात करते हुए श्री मनीष बंदलिस, मैनेजिंग डायरेक्टर मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड एक जिम्मेदार संगठन है। हमारा मानना है कि स्वच्छ पर्यावरण में योगदान देना और इसके बारे में जागरूकता बढ़ाना हमारा कर्तव्य है। हम भारतीय डेयरी कोऑपरेटिव में पहली कंपनी है जिसने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तहत पंजीकरण प्राप्त किया है और साथ ही ईपीआर को भी लागू किया है। हम हमेशा से उपभोक्ताओं द्वारा इस्तेमाल किए गए सिंगल लेयर प्लास्टिक और मल्टी लेयर प्लास्टिक को इकट्ठा कर इसे रीसाइकिल करने के लिए काम करते रहे हैं। कंपनी आने वाले समय में अपने इन प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कंपनी के अन्य प्रयासः-
1
मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में कंपनी के बूथ पर अपने उपभोक्ताओं को टोकन वाला दूध खरीदने के लिए प्रोत्साहित करती है। ऐसा करने से हर साल तकरीबन 700 मीट्रिक टन प्लास्टिक व्यर्थ का उत्पादन कम हुआ है।
2
मदर डेयरी फ्रूट्स एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड ने पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग पर एक रिसर्च प्रोग्राम की शुरुआत भी की है तथा दही के कप के लिए प्लास्टिक के बजाय कागज की ट्रे का इस्तेमाल शुरू किया है जिससे प्लास्टिक में कमी आएगी।
3
कंपनी ने प्लास्टिक के चम्मच के बजाय लकड़ी के चम्मच का उपयोग शुरू किया है। इसी तरह कुछ डेयरी उत्पादों के लिए प्लास्टिक उपलब्ध कराना भी बंद कर दिया है।
4
500एमएल के बजाय 1 लीटर दूध की खपत बढ़ने से भी कंपनी सालाना 240 टन प्लास्टिक के उत्पादन को कम कर पाई है।
                      दिल्ली-एनसीआर एवं महाराष्ट्र में प्लास्टिक जैसे दूध, दही, योगर्ट, आइसक्रीम के कप, लस्सी और छाछ की बोतल आदि को अलग किया जाता है और इसके बाद री-साइकिल किया जाता है। कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर एवं महाराष्ट्र सहित देश के 26 राज्यों में मल्टी लेयर्ड प्लास्टिक जैसे लेमिनेट्स व टेट्रा पैक के लिए 100 फीसदी ईपीआर लागू किया है। जहां यह अपनी गतिविधियों का संचालन कर रही है।

मदर डेयरी फ्रूट्स एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड के बारे मेंः-
मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत 1974 में नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड उल्लेखनिया परियोजना आपरेशन फ्लड के तहत की गई और आज यह कंपनी की पूर्ण स्वामित्व सब्सिडीरी बन गई है। आज मदर डेयरी, डेयरी उद्योग का अग्रणी खिलाड़ी है, जो मदर डेयरी ब्रांड के तहत दूध एवं दूध जैसे उत्पादों आइसक्रीम, पनीर एवे घी आदि का निर्माण और बिक्री करता है। धारा ब्रांड के तहत खाद्य तेलों में भी कंपनी का व्यापक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो है। सफल की रेंज में ताजा फल और सब्जियां फ्रोजन वेजिटेबल और स्नैक्स, अनपॉलिस्ड दालें, शहद, पल्प और कांसंट्रेट शामिल हैं। स्वस्थ जीवन शैली के प्रति उपभोक्ताओं के बढ़ते रुझानों को देखते हुए सफल ने ऑर्गेनिक उत्पादों की रेंज भी पेश की है। इस रेंज में ताजा फल और सब्जियां एवं अन्य उत्पाद जैसे दाले, मसाले, चावल, बाजरा ,सूखे मेवे और गेहूं का आटा आदि शामिल है। मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड का देश के सभी प्रमुख शहरों में व्यापक फुटप्रिंट है जो अपने उपभोक्ताओं को उत्पादों की व्यापक रेंज उपलब्ध कराता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox