मणिपुर में घर-घर तलाशी अभियान जारी, सेना व सुरक्षा बल चला रहे तलाशी अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मणिपुर में घर-घर तलाशी अभियान जारी, सेना व सुरक्षा बल चला रहे तलाशी अभियान

-सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान में हथियार और नशीली दवाइयां बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/इंफाल/भावना शर्मा/- हिंसा प्रभावित मणिपुर में हालांकि अभी भी कुछ जगहों पर हिंसा जारी है। लेकिन अब सेना व सुरक्षा बल मिलकर मणिपुर के विभिन्न जिलों में तलाशी अभियान चला रहे हैं। सुरक्षा बलों ने अभी तक तलाशी अभियान में आठ आग्नेयास्त्र, 112 कारतूस तथा छह विस्फोटक बरामद किए। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार को बिष्णुपुर, चुराचांदपुर, तेंगनौपाल, कांगपोकपी और इंफाल वेस्ट जिलों से ये हथियार बरामद किए गए।
             

उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में गोलीबारी और प्रदर्शनकारियों की वजह से स्थितिपूर्ण तनाव बना हुआ है। तेंगनौपाल जिले में तलाशी अभियान के दौरान छह बंकर भी नष्ट किए गए। पुलिस ने बताया कि नशीले पदार्थ और सीमा मामले (एनएबी) के अधिकारियों ने मंगलवार को असम के चार लोगों को कोडीन फॉस्फेट, एक ओपिओइड एनाल्जेसिक सिरप की 1,240 शीशी के साथ इंफाल जिले के मंत्रीपुखरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मणिपुर में तीन मार्च को आदिवासी एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद शुरू हुई झड़प में अबतक 150 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox