
कारोबार/शिव कुमार यादव/- देश का ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन मई में 10 फीसदी बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि यह बढ़ोतरी घरेलू लेनदेन से राजस्व में ग्रोथ के कारण हुई है। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कलेक्शन अप्रैल, 2024 में 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

मंत्रालय ने बयान में कहा, मई, 2024 में ग्रॉस ळैज् कलेक्शन 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा है। मई माह के टैक्स कलेक्शन में सालाना आधार पर 10 फीसदी की बढ़ोतरी, आयात में कमी (4.3 फीसदी की गिरावट) के बीच घरेलू लेनदेन से राजस्व में मजबूत ग्रोथ (15.3 फीसदी) के कारण हुई है।
रिफंड के बाद मई, 2024 के लिए नेट जीएसटी कलेक्शन 1.44 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल मई से 6.9 फीसदी की ग्रोथ दर्शाता है।
चालू वित्त वर्ष (2024-25) में मई, 2024 तक ग्रॉस ळैज् कलेक्शन 3.83 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो सालाना आधार पर 11.3 फीसदी की बढ़ोतरी है। यह बढ़ोतरी घरेलू लेनदेन में मजबूत ग्रोथ (14.2 फीसदी की बढ़ोतरी) और आयात में 1.4 फीसदी की बढ़ोतरी के कारण है।
रिफंड के बाद चालू वित्त वर्ष में मई तक नेट ळैज् कलेक्शन 3.36 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 11.6 फीसदी ज्यादा है।





More Stories
गणेश विसर्जन करते ही नहर में समा गए 3 युवक, कैमरे में कैद हुआ पूरा हादसा
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप