भारत लॉस एंजेलिस में खोलें वाणिज्य दूतावास’-कैरेन रूथ बैस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत लॉस एंजेलिस में खोलें वाणिज्य दूतावास’-कैरेन रूथ बैस

लॉस एंजेलिस की मेयर बैस ने किया भारत से अनुरोध

वाशिंगटन/शिव कुमार यादव/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में अमेरिका गए थे, तब उन्होंने यह घोषणा की थी कि भारत अमेरिका में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलेगा। इनमें से एक सिएटल में खुलेगा, तो दूसरे की जगह अभी निश्चित नहीं है। जिसे देखते हुए लॉस एंजेलिस की मेयर कैरेन रूथ बैस और भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने भारत से अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शहर और दुनिया की मनोरंजन राजधानी में एक वाणिज्य दूतावास खोलने का आग्रह किया है। बता दें, अमेरिका के न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, शिकागो, ह्यूस्टन और अटलांटा में पांच भारतीय वाणिज्य दूतावास हैं।

दूतावास खुलना सम्मान की बात
बैस ने हाल ही में अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू को लिखे एक पत्र में कहा, ‘मैं आपसे एक नए भारतीय वाणिज्य दूतावास के लिए लॉस एंजेलिस शहर पर विचार करने के लिए आग्रह करती हूं। आदान-प्रदान के लिए इस महत्वपूर्ण मंच को खोलने और निरंतर समर्थन प्रदान करने के लिए आपके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।’
           बैस ने आगे कहा, ‘भारत और लॉस एंजेलिस के बीच पर्यटन लाभ का एक और स्रोत है। लॉस एंजेलिस ने भारत में एक समर्पित पर्यटन कार्यालय के साथ निवेश किया है, जो 2019 में खुला और पूरे कोरोना महामारी के दौरान खुला रहा।’ उन्होंने कहा कि हर साल लॉस एंजेलिस में एक लाख से अधिक भारतीय आगंतुकों के साथ एक वाणिज्य दूतावास न केवल महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करेगा बल्कि द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने में एक प्रमुख भागीदार बनेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox