भारत में AI क्रांति: डेटा सेंटर, AI चिप्स व अरबों डॉलर के निवेश की लाइनों में दौड़!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत में AI क्रांति: डेटा सेंटर, AI चिप्स व अरबों डॉलर के निवेश की लाइनों में दौड़!

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-   नई दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026में बड़े-बड़े ऐलान हो रहे हैं। यह समिट ग्लोबल साउथ में पहली बार इतने बड़े स्तर पर हो रहा है, जहां 20से ज्यादा देशों के नेता, टेक CEOs जैसे Sundar Pichai (Google), Sam Altman (OpenAI) और Nvidia के अधिकारी शामिल हैं। समिट के दौरान डेटा सेंटर, AI चिप और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी 5 मेगा डील्स और कमिटमेंट्स सामने आए हैं, जो भारत को AI हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं। IT मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, अगले 2सालों में AI से जुड़े $200बिलियन (करीब 16.7लाख करोड़ रुपये) के निवेश की उम्मीद है, जिसमें से $90बिलियन पहले से कमिटेड हैं।

AI Impact Summit 2026 की मेगा डील्स
1.
Adani Group का $100बिलियन कमिटमेंट -अदानी ग्रुप ने 2035तक रिन्यूएबल एनर्जी से चलने वाले AI डेटा सेंटर बनाने के लिए $100बिलियन (करीब 8.3लाख करोड़ रुपये) निवेश का ऐलान किया। इससे अतिरिक्त $150बिलियन का इकोसिस्टम बनेगा, जिसमें सर्वर मैन्युफैक्चरिंग, क्लाउड प्लेटफॉर्म और इलेक्ट्रिकल इंफ्रा शामिल हैं। कंपनी 5गीगावॉट तक डेटा सेंटर क्षमता बढ़ाएगी, Google और Microsoft के साथ पार्टनरशिप में।

2. Yotta Data Services और Nvidia की $2बिलियन डील -Yotta ने Nvidia के 20,000+ Blackwell Ultra चिप्स डिप्लॉय करने के लिए $2बिलियन (करीब 16,700करोड़ रुपये) से ज्यादा निवेश की घोषणा की। यह भारत में AI कंप्यूटिंग हब बनेगा, जो TCS, Infosys जैसे IT दिग्गजों को सपोर्ट करेगा। Yotta IPO से पहले $1.2बिलियन और जुटाएगा।

3. L&T और Nvidia का गीगावॉट स्केल AI फैक्ट्री -Larsen & Toubro (L&T) ने Nvidia के साथ पार्टनरशिप में चेन्नई में 30 MW और मुंबई में 40 MW क्षमता वाले AI डेटा सेंटर बनाने का ऐलान किया। इसे भारत की सबसे बड़ी गीगावॉट स्केल AI फैक्ट्री बताया जा रहा है, जो AI ट्रेनिंग और रनिंग के लिए Nvidia प्रोसेसर्स यूज करेगा।

4. Google का एडिशनल इंफ्रा ऐलान -Google ने $15बिलियन निवेश के तहत विजाग (आंध्र प्रदेश) में AI हब बनाने के साथ नए सबसी कैबल रूट्स (America-India Connect) का ऐलान किया, जो US-India AI कनेक्टिविटी बढ़ाएगा।

5. Microsoft और अन्य हाइपरस्केलर कमिटमेंट्स -Microsoft ने $17.5बिलियन (एशिया में सबसे बड़ा) निवेश दोहराया, जबकि Amazon $35बिलियन तक के प्लान्स पर काम कर रहा है। ये डेटा सेंटर और क्लाउड इंफ्रा में AI फोकस्ड हैं।

भारत को कितना फायदा?
ये डील्स भारत को AI कंप्यूट पावर, जॉब्स (हजारों हाई-स्किल जॉब्स), टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और सोवरेन AI क्षमता बढ़ाएंगी। डेटा सेंटर बूम से एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में ग्रोथ होगी। सरकार AI मिशन 2.0 के तहत 20,000+ GPUs और जोड़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे भारत ग्लोबल AI सप्लाई चेन में मजबूत होगा, लेकिन एनर्जी, टैलेंट और रेगुलेशन पर फोकस जरूरी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox