भारत में लग्जरी स्पोर्ट्स कार Lamborghini Huracan Sterrato की एंट्री, भारत में केवल 15 लोगों पर होगी ये कार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत में लग्जरी स्पोर्ट्स कार Lamborghini Huracan Sterrato की एंट्री, भारत में केवल 15 लोगों पर होगी ये कार

मानसी शर्मा /- दुनियाभर में लैंबोर्गिनी कार का क्रेज है। इटालियन स्पोर्ट्स कार मैन्युफैक्चरर लैंबोर्गिनी ने अपनी हुराकैन स्टेराटो से पिछले साल 30 नवंबर, 2022 को मियामी में पर्दा उठाया था। कंपनी के द्वारा केवल 1,499 यूनिट्स का ही उत्पादन किया गया है। इसके तहत भारत में केवल 15 यूनिट्स की ही बिक्री की जाएगी यानि भारत में यह कार केवल 15 लोगों के पास ही होगी। और डिलीवरी के लिए पहली कार अभी तैयार है।

दमदार इंजन

यह एक शानदार लग्जरी स्पोर्ट्स कार है। जिसमें 5.2-L NA V10 इंजन दिया गया है। यह 600 bhp की जबरदस्त पावर और 560 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। जो कि महज 3.4 सेकंड में 0-100 kmpl की रफ्तार पकड़ेगी। टॉप स्पीड 260 किमी/घंटा है। बता दें कि भारत में कंपनी ने टायर लिमिट के कारण इसके टॉप-स्पीड को घटा दिया है। शानदार ड्राइविंग अनुभव देने के लिए इसमें अलग-अलग ड्राइविंग मोड (स्ट्राडा, रैली और स्पोर्ट्स) आपको मिलेंगे।

डिजाइन

धमाकेदार कार की डिजाइन की बात करें तो, मोरस 19-इंच फोर्ज्ड ब्लैक रिम्स और पीले सीसीबी कैलिपर्स के साथ कार की बॉडी पर ग्रिगियो लिंक्स शेड फिनिशिंग किया गया है।  एयर इनटेक किनारों की जगह छत पर लगाया गया है। ऑप्शन के तौर पर अपडेटेड व्हीकल डायनेमिक पैक या लैंबोर्गिनी  इंटीग्रेटेड व्हीकल डायनेमिक्स (LDVI) लैस किया गया है।

लैंबोर्गिनी  ह्यूराकन स्टेराटो का केबिन

इसके केबिन पर नजर डालें तो, इसमें अलकेन्टारा वर्डे अपहोल्स्ट्री के साथ पिच और रोल इंडिकेटर मिलेगा। साथ ही डिजिटल इनक्लिनोमीटर, कंपास, जिओग्राफिक कोआर्डिनेट इंडिकेटर के साथ स्टीयरिंग एंगल इंडिकेटर भी मिलेगा।

कीमत

इस लग्जरी कार को खरीदने  के लिए मोटी रकम खर्च करनी होगी । इसकी कीमत 4.61 करोड़ रुपये है। लॉन्चिंग के बाद लैंबोर्गिनी ह्यूराकन स्टेराटो को पोर्शे 911 डाकर स्पोर्ट्स कार से टक्कर रहेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox