भारत-पाक की सीमा पर तैनात BSF के जवान, 60 करोड़ की हीरोइन की जब्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत-पाक की सीमा पर तैनात BSF के जवान, 60 करोड़ की हीरोइन की जब्त

-पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए राजस्थान के अनूपगढ़ में तस्करी कर 12 किलोग्राम लाई जा रही हीरोइन को सुरक्षा बालों ने फायरिंग कर की जब्त

राजस्थान/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- सुरक्षा बलों ने शनिवार को राजस्थान के अनूपगढ़ जिले में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी कर लाई जा रही 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हीरोइन की अनुमानित कीमत 60 करोड़ रुपये है। उसने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस ने जिले के अनूपगढ़ और समेजा कोठी थाना क्षेत्रों से छह-छह किलोग्राम वजन की हीरोइन की दो खेप बरामद की, इन्हें ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से तस्करी कर लाया जा रहा था।

आवाज सुनने के बाद जवानों ने गोलियां चलाईं
पुलिस ने बताया कि अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह कैलाश चौकी के पास ‘13 के गांव’ में ड्रोन की आवाज सुनने के बाद बीएसएफ के जवानों ने गोलियां चलाईं। संयुक्त तलाशी के दौरान बीएसएफ के जवानों और पुलिस कर्मियों को 6 किलोग्राम वजन के हेरोइन के दो पैकेट मिले। इस खेप की कीमत 30 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने बताया कि समेजा कोठी थाना क्षेत्र में दूसरी घटना में स्थानीय लोगों ने ड्रोन की आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी और उस स्थान पर पहुंचे जहां तस्कर खेप लेने आए थे।

ड्रोन से लगातार मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है

अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों और पुलिस दल को देखकर तस्करों ने गोलियां चला दीं और भागने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान 30 करोड़ रुपये मूल्य की छह किलोग्राम हेरोइन से भरे दो पैकेट बरामद किए गए। अनूपगढ़ के पुलिस अधीक्षक रमेश मोरया ने बताया कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लगातार मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है और जल्द ही ड्रोन का पता लगाने और निष्क्रिय करने के लिए सीमा क्षेत्र में ड्रोन रोधी प्रणाली लगाई जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox