नजफगढ़/नई दिल्ली/- अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंध भारतीय परिषद ने शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में स्थित 110 केवी सोलर फार्म इकाई का निरिक्षण दौरा किया। इस मौके पर भारतीय परिषद के डॉक्टर अशोक गुलाटी महा अनुभवी विशिष्ट प्राध्यापक एवं उनकी टीम ने अवलोकन किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य सोलर फार्म इकाई के अंदर बिजली उत्पादन के साथ-साथ उसके अंदर फसलों का परीक्षण एवं किसानों के लिए आमदनी बढ़ाने हेतु योजनाबद्ध तरीकों से करने के लिए अनुसंधान एवं आर्थिक विश्लेषण करना है।

इस अवसर पर सोलर एवं उसमें लगी फसलों का अवलोकन किया गया एवं कुछ तकनीकी जानकारी केंद्र के विशेषज्ञों के साथ सांझा की गई । साथ ही साथ केंद्र के बागवानी विशेषज्ञ श्री राकेश कुमार ने प्रस्तुति के माध्यम से पूरे वर्ष का फसलों एवं सोलर द्वारा उत्पादित बिजली के आर्थिक विश्लेषण के बारे में बताया। इस दौरान डॉ गुलाटी एवं टीम के साथ केवीके विशेषज्ञों के साथ ईसापुर में स्थित एक किसान के 4 एकड़ में फैले सोलर इकाई का भ्रमण किया। वहीं श्री सुरेंद्र कुमार आहूजा ने सोलर इकाई के विभिन्न चरण, स्थापना, क्षमता, बिजली उत्पादन एवं उसमें लगने वाले फसल एवं जल संचयन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। टीम द्वारा सोलर इकाई में कृषि आधारित व्यवसाय जैसे डेरी व मशरूम उत्पादन आदि कि भविष्य में संभावनाओं पर चर्चा की। जो किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इस अवसर पर केंद्र के अध्यक्ष डॉ पी के गुप्ता ने डा. अशोक गुलाटी एवं उनकी टीम के सभी सदस्यों का क्षेत्र में सुझाव के लिए धन्यवाद दिया।


More Stories
‘धुरंधर 2’ से चर्चा में आए राकेश बेदी, 12 साल पुराना किरदार फिर बना सुर्खियों की वजह
लंबी दूरी के रिश्तों ने बिगाड़ी श्रुति हासन की लव लाइफ? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
पुदुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची
खुशियों से गूंजा माहौल; पीएम और राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
क्या थमेगा पश्चिम एशिया का युद्ध? ट्रंप के बयान से बढ़ी उम्मीदें
ढांसा स्टैंड पेट्रोल पंप पर चला हेलमेट वितरण और जागरूकता कार्यक्रम