भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा की मुसीबतें बढ़ीं! चुनाव आयोग ने दिए कार्रवाई के आदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा की मुसीबतें बढ़ीं! चुनाव आयोग ने दिए कार्रवाई के आदेश

-अरविंद केजरीवाल की शिकायत चुनाव आयोग ने लिया एक्शन

दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की मुसीबतें बढ़ती दिख रही है। अरविंद केजरीवाल की शिकायत पर चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ दिल्ली पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के नेशनल संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा पर वोटरों को पैसे बांटने और उनके लिए रोजगार शिविर लगाने के आरोप लगाए थे। केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग वाला एक शिकायती पत्र चुनाव आयोग को सौंपा था। अब दिल्ली पुलिस शिकायत और आरोपों की जांच करेगी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रवेश वर्मा ने आदर्श आचार संहिता का उल्ल्ंघन किया है। प्रवेश ने कोड ऑफ कंडक्ट लगी होने के बावजूद भाजपा के ‘हर घर नौकरी’ अभियान के तहत लोगों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए रोजगार शिविर लगाया और अपने इलाके में वोटरों को 1100-1100 रुपये भी बांटे।

दिल्ली पुलिस और चुनाव अधिकारियों को कड़े निर्देश
चुनाव आयोग के आदेश पर नई दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को कार्रवाई करने के आदेश दिए। उनसे कहा किया गया कि वे दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर रोजगार शिविर लगाने और 1100 रुपये बांटने के आरोपों की जांच करें और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 127ए के तहत प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करें। दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त, दिल्ली पुलिस की पृथ्वी यूनिट और तिलक मार्ग के स्टेशन हाउस अफसर को भी कार्रवाई करने के आदेश की कॉपी भेजी गई है।

आदेश कॉपी में रिटर्निंग अधिकारी को यह सुनिश्चित करने को भी कहा गया है कि 15 जनवरी को कई रोजगार शिविर न लगे। क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने अने शिकायती पत्र में यह जानकारी भी दी है कि प्रवेश वर्मा 15 जनवरी को एक और रोजगार मेला लगाने जा रहा है। हेल्थ कैंप लगाकर लोगों को मुफ्त चश्मे भी बांट रहा है। विरोध करने पर चुनाव अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव डलवाने के आरोप भी लगाए गए हैं।  साथ ही मांग की गई है कि प्रवेश वर्मा भ्रष्ट आचरण कर रहे हैं। इसलिए उन्हें चुनाव लड़ने से भी रोका जाना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox