‘आपने मुझे गालियां दीं लेकिन मेरी लड़ाई देश बचाने की है- केजरीवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘आपने मुझे गालियां दीं लेकिन मेरी लड़ाई देश बचाने की है- केजरीवाल

-राहुल गांधी के आरोपों पर केजरीवाल का पलटवार

दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोर्चा संभालते हुए सीलमपुर में चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला जिसपर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है। उन्होने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने मुझे गालियां दी लेकिन मेरी लड़ाई देश बचाने की है, जबकि वे कांग्रेस बचाने के लिए काम कर रहे हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। अब तक बीजेपी और आप के बीच ही सियासी जुबानी देखने को मिल रही थी, लेकिन अब कांग्रेस भी इसमें शामिल हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज सीलमपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उनके आरोपों पर केजरीवाल ने पलटवार किया है।

केजरीवाल ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए एक्स पर लिखा आज राहुल गांधी जी दिल्ली आए। उन्होंने मुझे बहुत गालियां दीं पर उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। उनकी लड़ाई कांग्रेस को बचाने की है और मेरी लड़ाई देश बचाने की है।

केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना
बता दें कि आज राहुल गांधी ने दिल्ली के सीलमपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, क्या आपको वह दिल्ली याद है जब शीला दीक्षित राजधानी की मुख्यमंत्री थीं? उस वक्त उन्होंने कहा था, वे दिल्ली को साफ करेंगे, भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे। आज क्या हालात है? सब जानते हैं। दिल्ली में आज इतना प्रदूषण है कि बाहर चला नहीं जा सकता है। पॉल्यूशन बढ़ रहा है, कैंसर बढ़ रहा है।

मोदी-केजरीवाल को एक जैसा बताया
राहुल गांधी ने इस दौरान पीएम मोदी और केजरीवाल को एक जैसा बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ठीक उसी तरह प्रचार करते हैं, जैसे पीएम नरेंद्र मोदी करते हैं। वे लोगों से झूठे वादे करते हैं। इन दोनों में कोई फर्क नहीं है। गौरतलब है कि दिल्ली 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, जबकि नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox