दिल्ली में आचार संहिता का उल्लंघन; एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर एफआईआर हुई दर्ज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में आचार संहिता का उल्लंघन; एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर एफआईआर हुई दर्ज

-सीएम आतिशी के चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुए सरकारी वाहन

दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दिल्ली में आचार संहिता लागू हो चुकी है। लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी के चुनाव प्रचार में आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला सामने आया है जिसमें उनके रोड़ शो में सरकारी वाहनों के इस्तेमाल की पुष्टि होने पर पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली की गोविंदपुरी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। संजय कुमार पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के चुनाव प्रचार में पीडब्ल्यूडी और सरकारी वाहन का इस्तेमाल करने का आरोप है। 7 जनवरी को शिकायत दी गई थी।

जिला निर्वाचन अधिकारी की शिकायत पर 10 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की। इससे पहले आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिल्ली पुलिस को मिले हैं। अरविंद केजरीवाल की शिकायत पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। प्रवेश वर्मा पर आचार संहिता के बावजूद वोटरों को पैसे बांटने और रोजगार शिविर लगाने के आरोप लगाए हैं।

आतिशी ने आज दाखिल किया चुनाव नामांकन
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी रण में उतरी हैं। आज मकर संक्रांति के मौके पर उन्होंने चुनाव नामांकन भरा। इससे पहले उन्हें सोमवार को नामांकन पत्र भरना था, लेकिन वे नामांकन दाखिल नहीं कर सकीं। मुख्यमंत्री आतिशी ने गिरि नगर स्थित एक गुरुद्वारे में मत्था टेका। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के साथ रोड शो किया।
नामांकन दाखिल करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंची, लेकिन रोड शो में देरी होने के कारण वह नामांकन पत्र दाखिल नही नहीं कर सकीं। 3 बजे तक नामांकन भरना था, लेकिन जब वे नामांकन नहीं भर पाईं तो वे अरविंद केजरीवाल, आप नेताओं, निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिलने चली गईं। बता दें कि चुनाव के लिए नामांकन पत्र हर रोज दोपहर 3 बजे तक ही दाखिल किए जा सकते हैं। इसलिए आतिश ने आज मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का फैसला लिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox