भाजपा ने दिल्ली में बिजली दरों में वृद्धि को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा ने दिल्ली में बिजली दरों में वृद्धि को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

-नजफगढ़ में बिजली दफ्तर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाये केजरीवाल शर्म करो, बिन पानी डूब मरो के नारे

नजफगढ़/- सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने पूरी दिल्ली में बिजली दरों में दोगुनी वृद्धि को लेकर मंडल स्तर पर अपना विरोध दर्ज किया। इस मौके पर नजफगढ़ जिला भाजपा नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया और केजरीवाल शर्म करो बिन पानी के डूब मरो के नारे लगाये।

भाजपा के धरना प्रदर्शन को देखते हुए नजफगढ़ पुलिस भी काफी सतर्क दिखाई दी और किसी भी उग्र प्रदर्शन को रोकने के लिए पूरी तैनाती के साथ खड़ी दिखाई दी। हालांकि भाजपा का प्रदर्शन पूरी तरह से शांत रहा। एक दिन के सांकेतिक धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक अजीत खड़खड़ी, सतप्रकाश राणा, पूर्व पार्षद सत्यपाल मलिक, मीना तरूण यादव, सुमन डागर, सुरज गहलोत, रणवीर शर्मा, बांके पहलवान, मुकेश सहरावत, संदीप सहरावत, मुनेश यादव, हरेन्द्र सिंघल व प्रकाश सिंह बिष्ट ने विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और लोगों के सामने अपने विचार रखें।
दिल्ली में लोगों को बिजली-पानी मुफ्त देने के नाम पर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी अब लोगों के साथ वादा खिलाफी कर रही है। हालांकि अभी भी दो सौ यूनिट की स्कीम को केजरीवाल चला रहे है लेकिन टैक्स व यूनिट का स्लैब बढ़ाकर लोगों को चुना भी लगा रहे है। लोगों के बिजली-पानी के बिल लाखों में आये हुए है फिर भी केजरीवाल सरकार मुफ्त का ढ़िढोरा पीटने से बाज नही आ रही है।

सोमवार को नजफगढ़ के बिजली दफ्तर के सामने अपने एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन में पूर्व निगम जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली की भोली-भाली जनता को बेवकूफ बना रहा है। मुख्यमंत्री एक तरफ बिजली-पानी मुफ्त देने की बात कह रहा है तो दूसरी तरफ लोगों के बिजली-पानी के बिल लाखों में भेज रहा है। सरकार इतनी धुर्त हो चुकी है कि लोगों की जानकारी के बगैर मीटर का लोड बढ़ाया जा रहा है। वही बिजली दरों व टैक्स में करीब दोगुनी वृद्धि कर दी है। जिसकारण आम आदमी परेशानी में आ गया है। वहीं पूर्व विधायक अजीत खड़खड़ी ने कहा कि सरकार दिल्ली की जनता के साथ धोखा कर रही है। भाजपा यह सब मौन रहकर नही देख सकती।

हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। वहीं पूर्व विधायक सतप्रकाश राणा ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए बस मे सफर मुफ्त तो कर दिया लेकिन महिलाओं के लिए बसे रूकती ही नही तो फिर यह कैसी सुविधा। वहीं बच्चियों को कई-कई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता है जबकि सड़कों पर हजारों बसे दौड़ रही है। फिर भी बच्चियों को कोई बसों में नही बैठाता।

उजवा निवासी झुमेन्द्र डागर ने कहा कि केजरीवाल आम जन के साथ-साथ दिल्ली के किसानों के साथ भी धोखा कर रहे हैं। किसानों को मुआवजे के नाम पर मिलता क्या है। दिल्ली का किसान आज बिजली-पानी की मार झेल रहा है। कभी भारी बारिश तो कभी सूखे के चलते फसले खराब हो जाती है लेकिन सरकार मुआवजे के नाम पर कुछ रूपये भी तब देती है जब किसानों का पूरी तरह से पसीना निकाल देती है। किसानों को मुआवजे के लिए 200-200 रूपये के एफिडेविट लगाने पड़ते है फिर भी ये गांरटी नही होती की मुआवजा मिलेगा या नही। हमारे यहां से विधायक कैलाश गहलोत दिल्ली सरकार में मंत्री भी है फिर भी वो किसानों की समस्याओं पर ध्यान नही दे रहे हैं।

जिला नजफगढ़ कें उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक प्रकाश बिष्ट ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली की जनता को बेवकूफ बना रहे है। जनता भी मुफ्त के चक्कर में पड़ कर अब परेशानी झेल रही है। लोगों के लाखों रूपये के बिल उनके लिए समस्या बने हुए है। लोग विधायको व दफ्तरों के चक्कर काट रहे है लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नही है बस एक ही जवाब मिलता है कि पहले आप बिल भर दे फिर बाद में ठीक हो जायेगा। भला एक कमरे में रहने वाला एक गरीब कैसे 5 लाख का बिल भर सकता है। दिल्ली सरकार के इस रवैये का हम विरोध करते है। वहीं महिला कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल हॉय-हॉय के साथ-साथ केजरीवाल शर्म करो बिन पानी के डूब मरो के नारे लगाते हुए कहा कि ना बिजली आ रही है ना पानी आ रहा है सिर्फ बिल लाखों के आ रहे है। उपर से सरकार ने बिजली बिलों में 6 प्रतिशत की बजाये 12 प्रतिशत टैक्स कर दिया है। हम इसका विरोध करते है और दिल्ली की जनता को यह संदेश दे रहे है कि जनता अपनी आंखें खोले और केजरीवाल को सबक सिखाये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox