नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा सीट से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया गया है। इस निर्णय के बाद उचाना में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सीएम सैनी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें करनाल से चुनाव नहीं लड़वाकर लाडवा से उतारना यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री की पतंग कटी हुई है।
दुष्यंत चौटाला ने यह भी स्पष्ट किया कि जेजेपी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) मिलकर हरियाणा की तकदीर बदलेंगे और प्रदेश को युवा नेतृत्व प्रदान करेंगे। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के संभावित गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए चौटाला ने कहा कि इस गठबंधन की वास्तविकता 12 तारीख के बाद ही सामने आएगी। उन्होंने चुनाव की तैयारी को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि उचाना से जीतने पर पूरे हरियाणा में जीत सुनिश्चित होगी।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होगा, जबकि चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन