भाजपा और आरएसएस पर राहुल गांधी ने कसा तंज, कहा- BJP-RSS देश में नफरत फैलाते हैं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा और आरएसएस पर राहुल गांधी ने कसा तंज, कहा- BJP-RSS देश में नफरत फैलाते हैं

मानसी शर्मा / – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के असम में प्रवेश पर नागालैंड से असम को झंडा सौंपा दिया। इस दौरान राहुल गांधी ने मणिपुर में सिविल वॉर का माहौल बना हुआ। लेकिन प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए। नागालैंड में उन्होंने बड़े वादे किए थे। लोग आज पूछ रहे हैं प्रधानमंत्री के वादे का क्या हुआ। शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार असम में चलती है।
राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा कि BJP-RSS देश में नफरत फैलाते हैं और एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। इनका लक्ष्य जनता को लड़ाकर, उनका धन लूटने का है। पिछले साल कन्याकुमारी से कश्मीर तक हमने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की। भारत जोड़ो यात्रा ने हिंदुस्तान के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद हमने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को मणिपुर से शुरू किया। इस यात्रा का लक्ष्य हिंदुस्तान की जनता को एकजुट करना है। क्योंकि BJP-RSS पूरे देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर अन्याय कर रहे हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का पांचवा दिन

आपको बता दें कि आज ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का पांचवा दिन है। इसी कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुए लिखा है कि देश में फैले ‘अन्याय’ के खिलाफ जारी इस ‘न्याय यात्रा’ में जनता हमारे साथ एकजुट होकर आगे बढ़ रही है। यह यात्रा जारी रहेगी.. न्याय का हक, मिलने तक।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox