नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / बॉलीवुड / मानसी शर्मा – बॉलीवुड से एक दुख भरी खबर सामने आई है। फिल्म ‘टू स्टेट में दमदार भूमिका निभाने वाले लोकप्रिय एक्टर शिव सुब्रमण्यम का देर रात मुंबई में निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा । शिव सिब्रमण्यम का निधन किस कारण हुआ , यह अभी तक साफ नहीं हुआ हैं । उनके निधन की जानकारी फिल्म निर्माता हंसल की ओर से सांझा की गई है। उनके निधन पर फिल्ममेकर बीना सावर ने शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर पर ऐक्टर को श्रद्धांजलि दी और बताया कि दो महीने पहले ही उनके बेटे जहान की ब्रेन ट्यूमर के कारण मौत हो गई थी। उन्होंने लिखा है,’बहुत ही दुखद खबर। बेटे जहान की मौत के ठीक दो महीने बाद ही उनका निधन हो गया। उनके बेटे जहान को ब्रेन ट्यूमर था। 16वें बर्थडे से पहले ही उसकी मौत हो गई।’
आपको बता दें की ‘टू स्टेट’ के अलावा सुब्रमण्यम ने टीवी शो ‘मुक्ति बंधन’ ,और फिल्म ‘तीन पत्ती ‘ प्रहार और रानी स्टारर ‘हिचकी’ में भी नजर आए थे। उन्होंने विधू विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘परिंदा और सुधीर मिश्रा की ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी ‘ का स्क्रीनप्ले लिखा था ।


More Stories
टैरिफ तनाव कम होते ही बाजार दौड़ा, निवेशकों को मिला बड़ा फायदा
IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ की धोखाधड़ी
ईरान संकट गहराया, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
IND-SA मुकाबले से पहले चयन पर बवाल, अश्विन ने दी खरी-खोटी
सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2026 नोटिफिकेशन: योग्यता, वेतन और चयन प्रक्रिया यहां देखें
दो बड़े शहरों में आतंक की साजिश नाकाम, विदेशी कनेक्शन के साथ 8 गिरफ्तार!