नजफगढ़ मैट्रो न्यूज / बहादुरगढ़/ सिद्धार्थ राव/- धर्म विहार स्थित यूनिक अर्थ प्ले स्कूल से प्ले ग्रुप की छात्रा ख्वाहिश मलिक ने देहरादून में हुए बेबी फैशन शो में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल में पहुंचने पर ख्वाहिश का जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल की निदेशक कीर्ति छिल्लर ने ख्वाहिश को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कीर्ति छिल्लर ने बताया कि किला मोहल्ला निवासी निर्देश कुमार की बेटी ख्वाहिश उनके स्कूल में प्ले ग्रुप में पढ़ती है। उसने गत 16 नवंबर को देहरादून में बिग फिल्म प्रोडक्शन की ओर से आयोजित बेबी फैशन शो में भाग लिया तथा दूसरा पुरस्कार हासिल किया। स्कूल की छात्रा ख्वाहिश इससे पहले भी जयपुर में हुए कार्यक्रम में इंडियन ग्लोरी अवार्ड और दिल्ली में इंडियाज शाइनिंग स्टार्स का अवार्ड भी जीत चुकी है। कीर्ति छिल्लर ने ख्वाहिश व उनके परिजनों का स्कूल में पहुंचने पर स्वागत किया और 3 साल की इस बेटी को शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर कीर्ति छिल्लर के अलावा ख्वाहिश की मां मोनिका, अध्यापिका कविता सोनी आदि मौजूद थीं।


More Stories
हरियाणा के कैथल में गोलियों की गूंज, ठेके पर हमला कर फरार हुए बदमाश
बीपीएमएस के 36 वें निःशुल्क कैंप में 125 मरीजों की ओपीडी, 35 का होगा नेत्र आपरेशन
‘अमृत नीर महल’ की शान: नक्काशीदार छत और महाराजा स्टाइल फर्नीचर देख रह जाएंगे दंग
हरियाणा के सोनीपत में रफ्तार का कहर, सड़क दुर्घटना में दो युवकों की जान गई
झज्जर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी पर हमला कर सुनसान जगह ले गया पति
हरियाणा में सियासी हलचल, सांसद कुमारी सैलजा ने सीएम सैनी को भेजा मांगों से भरा पत्र