बेटियों को मां के आंगन का अहसास दे रहा स्वीट होम मायका- नीलम कृष्ण पहलवान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बेटियों को मां के आंगन का अहसास दे रहा स्वीट होम मायका- नीलम कृष्ण पहलवान

-मायका में अनाथ बच्चियों के संग पूर्व पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने बिताई एक शाम, बेटियों को भेंट किये दुपट्टे व पैड, छोटी बच्चियों को खिलाई चाकलेट

नजफगढ़/- दिचाऊं वार्ड की पूर्व पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने नजफगढ़ स्थित स्वीट होम में अनाथ बेटियों को मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि स्वीट होम मायका बेटियों को ठीक उसी तरह पाल रहा है जिस तरह एक मां अपने बच्चों को संवारती है यानी बेटियों को मां के आंगन का अहसास दे रहा है स्वीट होम मायका। उन्होने इस पूनीत कार्य के लिए स्वीट होम के संचालक व चेयरमैन अविनाश जैन का भी हार्दिक आभार पगकट किया।

बुधवार को पूर्व पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने एक शाम स्वीट होम की बच्चियों के साथ बिताई। इस अवसर पर उन्होने वयस्क बच्चियों को दुपट्टे व पैड भेंट किये और छोटी बच्चियों को चाकलेट व दूसरे उपहार भेंट कर उनके साथ खुशी बांटी। इस मौके पर उन्होने कहा कि बेटियां परिवार व समाज का मान होती हैं। मुझे यहां आकर एक अलग तरह की खुशी महसूस होती है।

मैने सदा यही चाहा है कि देश में कोई भी बेंटी अनाथ ना कही जाये। हम अविनाश जी के साथ मिलकर स्वीट होम की बेटियों के लिए हर संभव सुविधायें उपलब्ध कराने की कोशिश करते है ताकि बेटियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो और इन्हे अनाथ समझकर कोई इनका गलत फायदा उठाने का प्रयास ना करें। इसके साथ ही उन्होने अविनाश जैन का बेटियों की सेवा व उनका भविष्य संवारने के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया। इस अवसर पर स्वीट होम की बच्चियों ने मेहमानों के लिए कई तरह के व्यंजन अपने हाथों से बनाकर खिलाये। स्वीट होम की बच्चियों ने नीलम कृष्ण पहलवान के स्वागत में सांस्कृति कार्यक्रम पेश कर अपनी सशक्त प्रतीभा का परिचय भी दिया। बच्चियों ने मायका में सिखाये जा रहे हुनर का भी बखुबी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्वीट होम के चेयरमैन व भाई अविनाश जैन ने बताया कि यहां पूरे देश से अनाथ बच्चियां व बेसहारा महिलाए रहने के लिए आती है। स्वीट होम के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। हम यहां बच्चियों को आश्रय ही नही देते है बल्कि उन्हे पढ़ा-लिखा कर अपने पैरों पर भी खड़ा होने काम करते है।

आज स्वीट होम की बच्चियां पढ-़लिखकर समाज में इज्जत के साथ रह रही हैं। उन्होने कहा कि उनका सपना है कि इस तरह के मायके पूरे देश में खोले जाये ताकि कोई भी बेटी व मां अपने आप को अनाथ या बेसहारा ना समझे। साथ ही उन्होने बताया कि इस मायका में बाहर से कोई काम करने नही आता है। सब कुछ बेटियां ही संभालती हैं। खाने से लेकर पढ़ाई व दूसरी स्किल सीखने के लिए बेटियां अपना पूरा योगदान देती है। उन्होने हर काम बांटा हुआ है और सब अपनी जिम्मेदारी एक परिवार की तरह निभाती हैं। मैं सिर्फ उनके मार्गदर्शक के रूप में काम करता हूं और बेटियों को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाता हूं। उन्होने बताया कि अभी तक मायका में सिर्फ 85 बच्चियां व महिलाऐं रह रही है। उनके यहां 300 बच्चियों को रखने की पूरी व्यवस्था है।
                इस अवसर पर नॉन वाइलैसं फाउंडेशन के चेयरमैन शिव कुमार यादव, सचिव बिरेन्द्र कुमार सोनी, खजांची भावना शर्मा व पत्रकार मानसी शर्मा ने करीब 70 बच्चिं को नीलम कृष्ण पहलवान के साथ दुप्ट्टों व पैड का वितरण किया और छोटी बच्चियों को चाकलेट दी। इस अवसर पर स्वीट होम के चेयरमैन अविनाश जैन ने पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान व नॉन वायलेंस फाउंडेशन के सभी अधिकारियों का ने इस पूनीत कार्य के लिए  आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox