बेगूसराय/अनीशा चौहान/- बिहार के बेगूसराय जिले में तेयाय थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव से चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चौकीदार ने शराब के नशे में दरोगा की मौजूदगी में ही एक किराना दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो अब वायरल हो रहा है।
शराब के नशे में की गुंडागर्दी
जानकारी के अनुसार, चौकीदार दीपक कुमार चौधरी मकान मालिक रंजीत चौधरी और उनके परिवार के साथ दुकान में घुसा और प्रिंटर, लैपटॉप समेत कई सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि चौकीदार नशे में था और विवाद किराए को लेकर हुआ।
दुकान संचालक की शिकायत
दुकान मालिक सुधीर कुमार चौधरी ने बताया कि किराए को लेकर विवाद था, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में इस तरह की गुंडागर्दी बेहद अनुचित है। उन्होंने कहा कि पहले मामले की सुनवाई थाने में नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई शुरू
शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है कि कानून की रक्षा करने वाले ही खुलेआम कानून तोड़ते नजर आए।


More Stories
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य
जोगी परिवार को न्यायपालिका पर भरोसा, बोले— सच की जीत तय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ