मानसी शर्मा/- हरियाणा के यमुनानगर में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, टूटे हुए रथ पर लचर मचर घोड़े कहां तक काम करेंगे। कांग्रेस का सत्यानाश हो चुका है। यमुनानगर बीजेपी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढंडा ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की नियत और नीति ठीक नहीं है। वह विदेश में जाकर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं यह भारत की जनता देख रही है। वह देश को आग लगाकर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उन्हीं के समय में रोज भ्रष्टाचार के घोटाले होते थे।
महिपाल ढंडा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान का उल्लंघन किया है। यही कांग्रेस के नेता संविधान में संशोधन की प्रतियां फाड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत लगातार मेक इन इंडिया एवं युवाओं को रोजगार देने के रास्ते पर चल रहा है। ऐसी शिक्षा नीति लागू की गई है जिसमें जमा दो के बाद बच्चा ट्रेनिंग लेकर अपने पैरों पर खड़ा हो सके। उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में वह यूनेस्को गए थे। वहां ए आई को लेकर चिंतन हुआ है। अब यूनेस्को से अधिकारी भारत में आएंगे। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि भारत के बच्चे अन्य देशों के बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।
हरियाणा में खरीद एमएसपी पर हो रही है- महिपाल ढांडा
महिपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा में खरीद एमएसपी पर हो रही है, कहीं उठान में जरूर दिक्कत आ रही होगी लेकिन यह सब दिक्कत दूर हो जाएगी और किसान का पूरा धान खरीदा जाएगा।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद